मनोरंजन
महाकुंभ की ‘माला वाली’ मोनालिसा अब बनेंगी एक्ट्रेस: ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

1 / 5
2 / 5
3 / 5
4 / 5
5 / 5

महाकुंभ मेले में माला बेचने के दौरान वायरल हुई मोनासिला अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ आने वाली है, जिसका ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग मोनालिसा की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं.
मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को सनोज मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा की ये पहली फिल्म एक लव स्टोरी है. इसमें मोनालिसा और प्रयागराज के एक्टर अभिषेक तिवारी लीड रोल में हैं.
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म लगभग 10 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. प्रैल के पहले हफ्ते में इस फिल्म के रिलीज होने की पूरी उम्मीद है. ढाई घंटे की इस फिल्म में चार-पांच गाने भी हैं, जो ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन करेंगे.
ये लव स्टोरी देश की राजधानी दिल्ली से नॉर्थ ईस्ट मणिपुर को कनेक्ट करती है. मोनालिसा की ये फिल्म मणिपुर में शूट हुई है. 5 फीसदी फिल्म नेपाल में और 80 फीसदी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में पूरी हुई है.
द डायरी ऑफ मणिपुर के अलावा मोनालिसा के पास एक तेलुगु फिल्म भी है, जिसका नाम है ‘लाइफ’. मोनालिसा की ये फिल्म भी बनकर तैयार है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. इसके अलावा कुछ और फिल्मों पर भी काम चल रहा है.
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.