नालसा द्वारा चलाया जा रहा है 90 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान: सीजेएम संजीव काजला
चरखी दादरी,(ब्यूरो): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चरखी दादरी के तत्वाधान में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन गगनदीप कौर सिंह के नेतृत्व में संजीव काजला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मिडिएशन फॉर नेशन 2.0 अभियान चलाया जा रहा है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव काजला ने बताया कि नालसा द्वारा मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान पूरे देश में चलाया हुआ है। जिसमें इस अभियान का मुख उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मुकदमों के बोझ को कम करना और लोगों को समय, धन व मानसिक तनाव से राहत दिलाना। यह एक 90-दिवसीय राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान है, जो 2 जनवरी से शुरू होकर अप्रैल तक जारी रहेगा।
लक्ष्य:
वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, संपत्ति बंटवारा, चेक बाउंस (धारा 138), और उपभोक्ता विवाद जैसे सुलह योग्य मामलों का त्वरित निपटारा।
प्रक्रिया:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चिन्हित मामलों को प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से सुलझाया जाएगा। इसमें ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड की सुविधा उपलब्ध है।
फायदे:
इसमें कोई हारता-जीतता नहीं, बल्कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से जीतते हैं। यह प्रक्रिया नि:शुल्क है और इसमें कोर्ट फीस की वापसी का भी प्रावधान है।
इस माध्यम से हुए फैसले अंतिम होते हैं और इनमें अपील की गुंजाइश नहीं होती। सभी पक्षकार अपने लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला ने बताया कि अदाराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिशा निर्देश अनुसार हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी शहर व गांव में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं को जन जन तक पहुंच कर नागरिकों को जागरुक कर रहे हैं।




