डिजिटल रूप से सदृढ़ बनाने में एनएसएस की अहम भूमिका: सचिन जैन
भिवानी,(ब्यूरो): डिजिटल साक्षरता के बारे में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए चलाया गया अभियान बहुत सराहनीय है इन शिविरों का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल रूप से सदृढ़ बनाते हुए आगे बढऩे का संदेश देना है। यह बात वैश्य महाविद्यालय भिवानी की एन एस एस इकाईयों-1 व 2 के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल के नेतृत्व एवं महाविद्यालय की एन एस एस इकाईयों के प्रभारी डॉ. कामना कौशिक एवं डॉ मोहनलाल की देख रेख में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के तीसरे दिन मुख्य अतिथि वर्धमान ज्वेलर्स के संस्थापक सचिन जैन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज में सार्थक रूप से शामिल होने के लिए, युवाओं को एक जुड़े हुए भविष्य के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए कौशल और अवसरों से लैस होना चाहिए। इसके लिए युवाओं को सशक्त बनने के लिए अथक प्रयास करने होंगे। शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि वर्धमान ज्वेलर्स के संस्थापक सचिन जैन, वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल, महाविद्यालय की एन एस एस इकाईयों के प्रभारी डॉ. कामना कौशिक एवं डॉ मोहनलाल,आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षक अंजलि सिंगला एवं कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सांय कालीन सत्र के मुख्य वक्ता अंजलि सिंगला ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर व्याख्यान देते हुए स्वयंसेवकों को आर्ट एंड क्राफ्ट की ट्रेनिंग दी। उन्होंने कहा कि आर्ट एंड क्राफ्ट केवल रंग, कागज़़, मिट्टी या धागों का मेल नहीं है, बल्कि यह हमारी रचनात्मक सोच, कल्पनाशक्ति और भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है।
महाविद्यालय की एन एस एस इकाईयों के प्रभारी डॉ. कामना कौशिक एवं डॉ मोहनलाल ने शिविर में पधारें सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।



