हरियाणा

नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोचक रहे मुकाबले

उतर क्षेत्र के सात राज्यों के 19 विश्वविद्यालयों की फुटबॉल टीमें दिखा रही दमखम

भिवानी,(ब्यूरो): चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की उपकुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता में गांव अलखपुरा में एआईयू एवं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 -26 में उत्तर क्षेत्र के सात राज्यों से 19 विश्वविद्यालयों की फुटबॉल टीमें अपना दम खम दिखा रही हैं। गौरतलब होगा कि गांव अलखपुरा की महिला फुटबॉल खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है और इस गांव की बेटियां महिला फुटबॉल टीम में देश का नेतृत्व कर देश प्रदेश,भिवानी जिले के साथ साथ अपने गांव अलखपुरा का नाम रोशन कर रहीं हैं। फुटबॉल के प्रति बेटियों के इसी जज्बे और जुनून को देखते हुए कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी ने अलखपुरा में राष्ट्रीय स्तर की बड़ी चैंपियनशिप का आयोजन अलखपुरा में करने का निर्णय लिया गया ताकि ग्रामीण पृष्ठ भूमि के खिलाडिय़ों को विशेष प्रोत्साहन मिल सके। चैंपिनशिप के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि एआईयू के ऑब्जर्वर प्रो. एलटी सिंह ने शिरकत की। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय कर उनको प्रोत्साहित करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन एवं गांव अलखपुरा ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों का बेहतर व्यवस्था संचालन की सराहना की। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मालिक एवं विश्वविद्यालय की स्पोट्र्स काउंसिल अध्यक्ष डॉ मितेश शर्मा , प्रो. सतवीर सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आज के मुकाबलों के परिणाम ये रहे:-
यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहबाद को डॉ रामलाल अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या ने 5-0 के अंतर से हराया। सीआरएसयू जींद ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 5-0 से हराया। एमडीयू रोहतक ने पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ को 3-2 से हराया।
इस अवसर पर स्पोट्र्स काउंसिल के प्रधान डॉ मितेश शर्मा, एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम से प्रो.सतवीर सिंह, डॉ वजीर , डॉ वीरेंद्र, डॉ सोनिका विजारणीया,गजानंद शास्त्री, हंसराम कोच, पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा, साहिल कुकरेजा, सहायक कुलदीप गुलिया,मंजीत कोच,अजमेर कोच,विकास कोच, राकेश यादव, अंजू रानी,रजत,दीपक,मनीष सहित अनेक कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button