हरियाणा

पानीपत: हैंडलूम फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत, कपड़ा फंसने से घुटा दम; जाटल रोड पर सनसनी

पानीपत  : पानीपत के जाटल रोड स्थित एक हैंडलूम फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लगभग 32 वर्षीय महिला जैनब फैक्ट्री में ही काम करती थी।

 

बताया जा रहा है कि महिला सुबह मशीन पर काम कर रही थी कि अचानक मशीन में कपड़ा फंसने से मशीन के साथ कपड़ा लिपटता चला गया। जिसके चलते गला घुटने से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने संबंधित थाने को सूचना दी। डायल 112 पर तैनात इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महिला मशीन की चपेट में आ गई है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा महिला की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button