Blogहरियाणा

ठाकुर नीमपाल व पंडित किशोरीलाल कौशिक की स्मृति में भिवानी स्थापना महोत्सव 1 मार्च को

कश्मीर के जानकार सुशील पण्डित भिवानी में.

भिवानी(ब्यूरो): कला, साहित्य व संस्कृति को समर्पित संस्था सांस्कृतिक मंच आगामी 1 मार्च को भिवानी स्थापना महोत्सव मनाने जा रहा है। इस अवसर पर समरस भारत: सशक्त भारत विषय पर प्रखर राष्ट्रभक्त सुशील पंडित अपना उद्बोधन देंगे। मंच के महासचिव रणविजय सिंह ने बताया कि मंच के संरक्षक डॉक्टर डी वी ढिल्लों व कर्नल गजराज सिंह के सान्निध्य में किए जा रहे इस बृहद आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती प्रीति भवानी तंवर, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार व बी के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानीखेड़ा के संचालक सुभाष कौशिक होंगे।
कार्यक्रम में छ: पुण्य आत्माओं की स्मृति में छ: विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। श्रीमती गिंदोड़ी देवी,वैद्य सत्यनारायण शर्मा, ज्ञानचंद टूटेजा, नरेंद्र शर्मा, चौधरी दरियाव सिंह ढिल्लों व फूलचंद शर्मा एडवोकेट की स्मृति में सिविल सर्जन रघुबीर शांडिल्य, गायिका व लेखिका नंदिनी बजाज, दिव्यांग आस्था स्कूल की संचालिका श्रीमती सुमन शर्मा,आर पी ओ रमेश चौहान देवसर ,पर्यावरण प्रहरी के. के. वर्मा व कोरोना काल में अभूतपूर्व कार्य करने वाले पुरुषोत्तम वाल्मीकि को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button