हरियाणा
Gurugram News: DLF फेज-1 में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली बिल्डिंग सील, पार्किंग में चल रही थी कमर्शियल एक्टिविटी

गुड़गांव : जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से DLF फेज-1 में आज सख्त कार्रवाई की गई है। यहां एक बिल्डिंग में नियमों की अवहेलना करने पर सील कर दिया गया है। यह सील स्टिल्ट पार्किंग सहित पहली व दूसरी मंजिल को सील किया गया है।
डीटीपी अमित मधोलिया के मुताबिक, टीम ने यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की है। जब टीम सूचना के आधार पर बी-9/2 डीएलएफ फेज-1 में पहुंची तो पाया कि यहां अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां स्टिल्ट पार्किंग को कमर्शियल एक्टिविटी में तब्दील किया गया है। ऐसे में टीम ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया है। डीटीपी ने साफ कर दिया कि इस बिल्डिंग प्लान की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।




