पंजाब
Tarn Taran: लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, फिर छात्र ने खुद को भी उड़ाया

पंजाब के तरनतारन से दिल दहला देने वाली खौफनाक घटना सामने आई है. यहां लॉ कॉलेज में एक सिरफिरे युवक ने छात्रा को गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. फिर युवक ने खुद को भी गोली से उड़ाकर सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई. पुलिस को तुरंत सूचना दी गई. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.
दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. बताया जा रहा है कि युवक नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था. जबकि, मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है. यह वारदात उस्मा गांव में हुई. दोनों ही लॉ कॉलेज के स्टूडेंट थे. पुलिस ने पूरे लॉ कॉलेज को सील कर दिया है. पुलिस बहरहाल पता लगा रही है कि आखिर युवक ने छात्रा को गोली क्यों मारी?
खबर अपडेट की जा रही है….




