हर व्यक्ति को समाज के साथ एकता के भाव में जीना चाहिए: अनिल
सामुदायिक केंद्र में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
भिवानी,(ब्यूरो): हिंदू समाज एक रहे और सनातन धर्म की ना केवल रक्षा करे बल्कि सनातन धर्म के बारे में जाने। इसी उद्देश्य को लेकर सेक्टर 13 के सामुदायिक केंद्र में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज गुलाटी ने किया। कार्यक्रम के सह संयोजक उषा मक्कड़ व नरेंद्र शर्मा थे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने कहा की आज हिंदू समाज अपनी संस्कृति को भुलता जा रहा है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की हमारी संस्कृति हमारी विरासत है और हमें इसे बचाने के लिए अपने बच्चों को भी सनातन धर्म की शिक्षा देनी होगी। उन्होंने कहा की हर व्यक्ति को समाज के साथ एकता के भाव में जीना चाहिए और समाज को संगठित रखने के लिए अपना समर्पण रखना चाहिए। उन्होंने कहा की वर्तमान परिस्थिति में हिंदू को सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ से किया गया। इस मौके पर भिवानी सिंह सभा गुरुद्वार के ग्रंथी प्रेम सिंह ने कहा की सम्पूर्ण पृथ्वी अपना परिवार है। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह व गुरु तेग बहादुर के जीवन का परिचय देते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की शहादत तक दे दी थी। उन्होंने कहा की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए प्रणों तक की आहुति देने वाले गुरु गोबिंद सिंह ने कहा था की एकता के सूत्र में रहो।
ब्रह्माकुमारी सुमित्रा ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि सनातन धर्म में एकता का सूत्र है। हमें हमारे बच्चों को सनातन धर्म की शिक्षा देनी चाहिए जिसकी शुरुआत परिवार व घर से हो। इस अवसर पर संजीव आर्य, बलजीत शर्मा, मुकेश रहेजा, जयवीर जांगड़ा, मुकेश जगलान, बलदेव शर्मा विजय टुटेजा, दर्शन मीढ़ा, रक्तवीर राजेश डुडेजा व दिनेश वर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।




