हरियाणा

टोहाना: चंडीगढ़ रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो वायरल, हवा में उछलकर गिरी बाइक, युवक गंभीर

टोहाना : टोहाना शहर के चंडीगढ़ रोड पर सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें व्यक्ति बाइक चलाकर आ रहा है। अचानक से बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक हवा में उछलकर गिर जाती है।

घायल व्यक्ति की पहचान सुंदर नगर निवासी 44 वर्षीय राकेश के तौर पर हुई है जिसका निजी अस्पताल में चल रहा है। राकेश ट्रक यूनियन में काम करता है, जिसका इलाज भी यूनियन करवा रही है। ट्रक यूनियन के प्रधान विकास गर्ग ने कहा कि राकेश ट्रक यूनियन में काम करता है, वह चंडीगढ़ रोड पर यूनियन के प्रचार का काम करने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ हैं। राकेश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति अभी नाजुक है, यूनियन द्वारा उसके इलाज में सहयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि राकेश टोहाना के शेलर में जाकर लोगों को यूनियन से गाड़ी लेने के बारे जागरूक करता था ताकि लोकल काम लेकर लोग लाभ ले सकें।

Related Articles

Back to top button