हरियाणा

हरियाणा सरकार ने गुजरानी स्कूल में लगाया 100फुट का तिरंगा

भिवानी,(ब्यूरो): हरियाणा सरकार व भारत सरकार द्वारा गांव गुजरानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरानी में 100 फुट का तिरंगा लगाया। जिसका सरपंच रेनू, स्कूल प्राचार्य शमशेर सिंह, मीडल हैड विकास व गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने तिरंगा फराया तथा तिरंगे को सलामी देकर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। ग्रामीणों ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि गांव के स्कूल में प्रदेश व केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। इसी रक्षा के लिए थल सेना, वायू सेना व जल सेना के जवान अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। हमें भी राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी पूर्व पटवारी महावीर सिंह, मनीराम, हंसराज, पूर्व पंच पवन कुमार, पूर्व पंच सुरेन्द्र कुमार, सेवानिवृत सुबेदार हवासिंह, पूर्व सैनिक बलदेव सिंह, शिवकुमार शर्मा, मुकेश लडवाल, पूर्व सैनिक धर्मेंद्र, अमित सिंह लडवाल, अंकित, कर्मबीर लडवाल समेत अनेक ग्रामीण व स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button