हिसार HAU में शर्मसार करने वाली घटना: पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में 2 असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित

हिसार : हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में पीएचडी की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 2 असिस्टेंट प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए विवि प्रशासन को बुधवार को दूसरी बार शिकायत दी। इस शिकायत के आधार पर कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने जांच कमेटी गठित करते हुए आरोपी प्रोफेसर नवीन कौशिक व अजीत सांगवान को निलंबित कर दिया है।
पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे लंबे समय से परेशान किया जा रहा था और वाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भी भेजे गए। छात्रा ने पहले बायोटेक्नोलाजी विभाग के डीन प्रो. केडी शर्मा को इसकी शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने सीधे कुलपति (वीसी) से मिली और आपबीती बताई।
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित
कुलपति ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत दोनों आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति का गठन किया। जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी की रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आते हैं उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगी।




