हरियाणा

अमृत भारत योजना: ADRM ने किया रेलवे जंक्शन का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी।

भिवानी। बीकानेर रेल मंडल के एडीआरएम रुपेश कुमार ने बुधवार सुबह भिवानी रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों की सुरक्षित रेल यात्रा को लेकर चल रही कार्यशाला में पहुंचकर सुरक्षित सफर और यात्री सुरक्षा से जुड़े आवश्यक टिप्स दिए।

एडीआरएम रुपेश कुमार मंगलवार रात को ही भिवानी रेलवे जंक्शन पहुंच गए थे और उनका रात्रि ठहराव भिवानी में ही रहा। इस दौरान उन्होंने भिवानी रेलवे जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। एडीआरएम ने चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत द्वितीय चरण में प्रस्तावित विकास कार्यों को भी शीघ्र शुरू कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बीकानेर रेल मंडल के डीआरएम के भी जल्द भिवानी दौरे की संभावनाएं जताईं।स्टेशन अधीक्षक उदयराज ने एडीआरएम का स्वागत किया और भिवानी रेलवे जंक्शन पर रेल यात्री सुरक्षा को लेकर किए गए बंदोबस्तों की विस्तार से जानकारी दी।

रोहतक से कामाख्या तक चल रही साप्ताहिक ट्रेन का भिवानी तक हो विस्तार

रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति, उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर के सदस्य हरीश गोस्वामी ने कहा कि रोहतक से कामाख्या धाम तक प्रत्येक रविवार को चल रही साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का भिवानी तक विस्तार किए जाने की मांग भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर के समक्ष रखी गई है। सांसद के समक्ष रखी मांग में बताया गया है कि भिवानी क्षेत्र के लोगों की माता कामाख्या धाम में गहरी आस्था है। यदि धार्मिक स्थल तक रविवार की साप्ताहिक रेल सेवा का भिवानी तक विस्तार होता है तो रेलवे को राजस्व का लाभ मिलेगा वहीं भिवानी सीधे कामाख्या धाम तक रेल मार्ग से जुड़ जाएगी। यह मांग काफी अर्से से की जा रही है। भिवानी जंक्शन पर बीकानेर रेल मंडल के डीआरएम के दौरे के दौरान भी यह मांग उठाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button