क्या इतिहास बदलकर पहली बार चैंपियन बनेगी RCB? दिल्ली के खिलाफ आंकड़े दे रहे हैं टेंशन!

WPL 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में खेला जाना है. इस मुकाबले की सबसे खास बात ये है कि दोनों टीमों की जो कप्तान हैं यानी कि RCB की स्मृति मंधाना और DC की जेमिमा रोड्रिग्ज, उनके बीच दोस्ती बड़े कमाल की है. लेकिन, WPL का चैंपियन बनना है तो दोस्ती को फिलहाल साइड में रखना होगा. DC जहां पहली बार चैंपियन बनने की ताक में है. वहीं RCB दूसरी बार खिताब पर कब्जा करने के फिराक में. मगर उसके लिए स्मृति मंधाना एंड कंपनी को WPL का इतिहास बदलना होगा.
WPL का इतिहास बदलकर ही चैंपियन बनेगी RCB
अब आप सोच रहे होंगे कि चैंपियन बनने के लिए RCB को WPL का कौन सा इतिहास बदलना होगा? दरअसल, RCB इस बार लीग स्टेज से सीधे WPL के फाइनल में पहुंची है. मतलब, उसने एलिमिनेटर नहीं खेला. WPL का इतिहास गवाह है कि आज तक कोई भी ऐसी टीम चैंपियन नहीं बनी, जिसने लीग स्टेज से सीधा फाइनल में एंट्री ली हो. RCB को दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए WPL के इसी ट्रेंड को बदलना होगा.
WPL में वडोदरा में कैसा है RCB और DC का रिकॉर्ड?
RCB और DC के बीच फाइनल मुकाबला वडोदरा को कोटाम्बी स्टेडियम पर है. इस मैदान पर इन दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो RCB ने यहां खेले 6 में से 4 मैच जीते हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है. WPL 2026 में RCB ने वडोदरा में 4 मैच खेले, जिसमें से 2 जीते और 2 हारे. वहीं DC ने मौजूदा सीजन में यहां 5 में से 4 मैच जीते हैं.
DC के खिलाफ कैसा है RCB का रिकॉर्ड?
WPL 2026 के फाइनल से पहले ये जान लेना भी जरूरी है कि RCB और DC का रिकॉर्ड एक दूसरे के खिलाफ कैसा है? इस लड़ाई में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा RCB पर थोड़ा भारी है. WPL की पिच पर दोनों टीमें 9 मुकाबलों में आमने-सामने हुई, जिसमें 6 बार बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी है.
बड़ी बात ये भी है कि WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी 5 जीत लक्ष्य़ का पीछा करते हुए हासिल की है. वहीं RCB ने इस सीजन 4 जीत टारगेट चेज करते हुए और लक्ष्य को डिफेंड करते हुए जीते हैं.




