हरियाणा

जींद में कांग्रेस नेता को 5 करोड़ की रंगदारी का कॉल: “पैसे दो वरना अंजाम भुगतो…”, धमकी से हरियाणा की सियासत में हड़कंप

 जींद। कांग्रेस के जिला महासचिव एवं शराब कारोबारी नवीन सांगवान से बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। रविवार शाम को छह बजे नवीन सांगवान को वाट्सएप कॉल आई।

कॉल करने वाले ने कहा कि पांच करोड़ रुपये का इंतजाम करो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। नवीन सांगवान ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने नवीन बॉक्सर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब कारोबारी नवीन सांगवान ने कहा कि रविवार शाम को वह अपने कार्यालय में बैठा था। छह बजे उसके पास एक कॉल आई। कॉलकर्ता ने कहा कि वह भिवानी जिले के गांव गौरीपुर निवासी नवीन बॉक्सर बोल रहा है। पांच करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। जल्द बताओ कि यह पैसे कब तक दे दोगे। इस पर नवीन ने कहा कि उसके पास तो शराब ठेकों की किस्त भरने के भी पैसे नहीं हैं। इस पर धमकी देने वाले ने कहा कि यदि रुपये नहीं दिए तो पूरे परिवार को ठोक देंगे।

विदेशी नंबर से आया कॉल

कॉल किसी विदेशी नंबर से आई थी। नवीन ने शाम को ही अन्य कांग्रेसी नेताओं को फोन कर जानकारी दी। सभी एसपी कुलदीप सिंह से मिले और शिकायत दी। पुलिस ने नवीन बाक्सर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नवीन सांगवान को सुरक्षा भी मुहैया करवा दी है। ब

दमाश नवीन बाक्सर रोहित गोदारा गैंग से संबंध रखता है। बताया जा रहा है कि वह विदेश में बैठकर रोहित गोदारा के लिए काम करता है। सोनीपत, करनाल समेत कई जिलों में नवीन बाक्सर का नाम सामने आ चुका है।

पुलिस ने नवीन सांगवान को सुरक्षा मुहैया करवा दी है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस जल्द ही आरोपितों के गिरफ्तार कर लेगी। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button