हरियाणा

झारखंड में सात फेरे, हरियाणा में कत्ल: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, रूह कंपा देगी साजिश की कहानी

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में बेहद चौकाने वाला मामला मामला सामने आया है. दरअसल, पुलिस ने एक डरावनी हत्या की वारदात का खुलासा किया है. एसपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि “झारखंड की महिला ने अपने पति की हत्या की साजिश प्रेमी संग मिलकर रची थी. दोनों ने मिलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या को अंजाम दिया था. इतना ही नहीं, हत्या के बाद सुसाइड की भी खौफनाक साजिश रची थी”. मामला मेवा महाराजपुर गांव का, 30 नवंबर का है. जब रेलवे ट्रैक पर एक 36 वर्षीय सुमन का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था.

क्षत-विक्षत हालत में मिला शव: वरुण दहिया ने बताया कि “शव की हालत इतनी भयानक थी कि शिनाख्त करना पुलिस के सामने चुनौती बन गई थी. पहली नजर में देखने से लग रहा था कि ट्रेन हादसे में युवक की मौत हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया. 18 जनवरी को सूरजकुंड थाना क्षेत्र में मृतक के भाई सनी ने सुमन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुमन 30 नवंबर से लापता है. पुलिस ने शव का मिलान मिसिंग रिपोर्ट से किया, जहां कपड़े और हुलिए के आधार पर शव की पहचान हो पाई. आखिरकार पुलिस ने शव की शिनाख्त करने में सफलता हासिल की. अब पुलिस सुमन की हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश में जुट ग”ई.

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या: एसपी ने बताया कि पुलिस ने “मामले में गंभीरता से जांच की और पूरी वारदात का खुलासा हो गया. दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया कि सुमन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी खुद की पत्नी अंजनी ने प्रेमी संग मिलकर की थी. दोनों मेवला महाराजपुर में किराए के मकान में रहते थे. अंजनी और उसका प्रेमी रिआउल एक ही कंपनी में काम करते थे, जहां उनके बीच जान-पहचान हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया. रिआउल वेस्ट बंगाल का रहने वाला है”.

हत्या की खौफनाक साजिश: वरुण दहिया के मुताबिक, “सुमन को जब अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया. जिसके चलते दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोपियों ने हत्या की वारदात के बारे में स्वीकार किया है. साजिश के तहत सुमन को रेलवे ट्रैक के आसपास के इलाके में बातचीत के बहाने बुलाया और उसे शराब पिलाई. नशे की हालत में आने के बाद पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए. जिससे मौके पर ही सुमन की मौत हो गई. शव को उठाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. ताकि यह मामला ट्रेन हादसा लगे. इस दौरान ट्रेन गुजरने से सुमन का सिर दो टुकड़ों में कट गया. जिससे उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया था”.

हत्या के बाद झारखंड में छिप गई आरोपी महिला: पुलिस ने बताया कि “हत्या के बाद अंजनी अपने ससुराल गोंडा, झारखंड चली गई थी और वहां चुपचाप रहने लगी. जब उसे लगा कि मामला शांत हो गया है और किसी को कुछ पता नहीं चल पाया है, तो वह दोबारा फरीदाबाद लौट आई. लेकिन सुमन के भाई द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत में यह तथ्य सामने आया कि सुमन के लापता होने के तुरंत बाद अंजनी का अचानक झारखंड जाना संदेहास्पद था. जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया. पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने सख्ती से सवाल किए तो अंजनी और उसके प्रेमी रिआउल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया”.

झारखंड निवासी है आरोपी और मृतक: एसीपी क्राइम वरुण कुमार दहिया ने बताया कि “सुमन एक ऑटो चालक था और अपने ऑटो से परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके दो बच्चे हैं. सुमन और अंजनी की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी. दोनों मूल रूप से गोंडा, झारखंड के रहने वाले थे. वहीं, आरोपी प्रेमी रिआउल मूल रूप से मालदा, पश्चिम बंगाल का निवासी है”.

Related Articles

Back to top button