करनाल में सनसनी: काम पर गए थे माता-पिता, पीछे से नाबालिग छात्रा ने कर दिया खौफनाक कांड; इलाके में मचा हड़कंप

करनाल : करनाल जिले के तरावड़ी क्षेत्र से बेहद दुखद और संवेदनशील खबर सामने आई है। यहां 16 वर्षीय स्कूली छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई है। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा के माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। घर पर छोटी बहन ने सबसे पहले अपनी बड़ी बहन को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद उसने घबराकर आस-पास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।
मृतक छात्रा स्थानीय स्कूल में पढ़ाई कर रही थी और उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष 3 माह बताई जा रही है। घटना से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पड़ोसी और ग्रामीण परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले को हर एंगल से जांच रही है।




