राष्ट्रीय

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत या हत्या? जहर, इंजेक्शन और प्रॉपर्टी का उलझा जाल; 5 दिन बाद भी जोधपुर पुलिस बेबस

जोधपुर में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. एसआईटी की टीम बीते दिन साध्वी के आश्रम पहुंची थी और कुछ जगहों को सील किया था. इस दौरान एसआईटी ने साध्वी के पिता विरमनाथ और ड्राइवर से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद शाम विरमनाथ को एसपी ऑफिस बुलाया गया था. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी है. इस मामले में साध्वी के पिता विरमनाथ लगातार सवालों के घेरे में हैं. वहीं पुलिस अब साध्वी प्रेम बाईसा की संपत्ति और उनके बैंक अकाउंट की जांच कर रही है.

पांच दिन से जांच जारी

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद ये माना जा रहा था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. पांच दिन से जांच में जुटी पुलिस के हाथ खाली हैं. माना जा रहा है कि एफएसएल रिपोर्ट और विसरा के बाद ही मामला खुलकर सामने आएगा. बीते दो दिन से घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. प्रेम बाईसा के पिता विरमनाथ से कल कई घंटों तक पूछताछ की थी.साध्वी के सेवादार व मामा सुरेश से भी देर रात तक पूछताछ की गई.

संपत्ति की भी जांच कर रही पुलिस

हालांकि, एफएसएल रिपोर्ट और विसरा का अभी भी इंतजार है. पुलिस अब साध्वी की प्रॉपर्टी डिटेल और बैंक अकाउंट की डिटेल खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि साध्वी प्रेम बाईसा की 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. वहीं साध्वी का सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वाले सेवादार से भी पूछताछ की जा रही है. पांचवे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस मौत से जुड़े मामले से किसी भी थ्योरी को पकड़ नहीं पा रही है. अब एफएसएल और विसरा रिपोर्ट के आने के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी.

Related Articles

Back to top button