एक्टिवा सवार युवकों ने सगे भाईयों पर किया जानलेवा हमला, खंगाल रही पुलिस
कपूरथला के मोहब्बत नगर से सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: कपूरथला के मोहब्बत नगर से सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि दोनों भाई किसी धार्मिक प्रोग्राम में सेवा करने के बाद वापिस घर लौट रहे थे तो रास्ते में उन पर एक्टिवा सवार 3 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भाइयों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए वहां लगे सी.सी.टी.वी. खंगाल रही है।
वहीं डी.एस.पी. ने भरोसा दिलवाया कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। मनी कुमार तथा उसका भाई डेनी कुमार पुत्र रामलाल ने बताया कि वह मंदिर से घर लौट रहे थे तो तब पीछे से आ रहे अज्ञात युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उनके चिल्लाने के बाद आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और हमलावर भाग गए। इस दौरान हमलावरों की दातर वहां गिर गई। पुलिस ने दातर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।