अपर्णा और प्रतीक यादव के बीच हुई सुलह! इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिया बड़ा अपडेट- ‘सब ठीक है’

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपर्णा यादव के साथ तलाक की घोषणा कर हलचल मचाने वाले प्रतीक यादव ने अब सबकुछ ठीक होने की बात कही है. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपर्णा के साथ अपने संबंधों के बेहतर होने की बात साझा की है. प्रतीक यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ऑल इज वेल. अब सब ठीक हो गया है. दरअसल प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को अपर्णा यादव के साथ संबंध खत्म करने को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था. इसके बाद राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई थी. वहीं अपर्णा और प्रतीक के संबंधों को लेकर बहस भी तेज हो गई. अब उन्होंने इस मामले में नया पोस्ट किया है.
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में प्रतीक ने लिखा कि ऑल इज वेल. चैंपियन वे होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं. उन्होंने आगे लिखा कि हम चैंपियंस का एक परिवार हैं. इस पोस्ट में उन्होंने अपर्णा यादव को भी टैग किया है. हालांकि, पिछली बार जब प्रतीक ने अपर्णा के साथ तलाक की घोषणा वाले पोस्ट किए थे, उसमें वे अपर्णा को टैग नहीं करते दिखे थे.
प्रतीक ने शेयर किया पोस्ट
प्रतीक यादव ने अपनी पोस्ट सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपर्णा संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- सब अच्छा है. वो चैंपियन होते हैं जो अपनी पर्सनल/प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं. हम चैंपियंस का परिवार हैं. उन्होंने हाल ही में अपर्णा यादव के साथ संबंधों को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच को लेकर कहा कि हमारे संबंध सही हैं. हमारे बीच ऑल इज वेल है. हम चैंपियंस का परिवार हैं. प्रतीक यादव ने खुद ये सब एक पोस्ट में लिखा है.
क्या था मामला?
प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को एक पोस्ट शेयर कर अपर्णा यादव के साथ तलाक की घोषणा की थी. एक पोस्ट में उन्होंने अपर्णा यादव को फैमिली डेस्ट्रॉयर कहा था. वहीं, दूसरी पोस्ट में परिवार से अलग करने की बात कही थी. इसके लिए उन्होंने अपर्णा को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने माता, पिता और भाई से संबंधों को तोड़ने वाली भी अपर्णा को कहा था. अपर्णा को केवल अपनी चिंता करने वाली और खुद के विकास के लिए काम करने वाली बताया था. इसके साथ ही संबंध तोड़ने की भी बात कही थी.




