उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरें
‘अच्छी सरकार बुलंद होती है…’, योगी बोले- आज यूपी में बेटियां, अन्नदाता और नौजवान सुरक्षित हैं
बुलंदशहर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी एक अप्रैल को बुलंदशहर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि आज यूपी में अराजकता नहीं है.....
बुलंदशहर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि आज यूपी में अराजकता नहीं है। डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां, अन्नदाता और नौजवान सुरक्षित हैं। आज गरीबों के लिए सरकार नई योजनाएं लेकर आई है। गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि अच्छी सरकार बुलंद होती है। नए भारत में कोई भेदभाव नहीं है। देश में नक्सलवाद खत्म हुआ है और 2047 तक भारत विकसित देश बनेगा।