हरियाणा

वेद प्रचार एवं नशा मुक्ति यात्रा का दूसरा दिन: प्राकृतिक खेती और पर्यावरण शुद्धता पर दिया जोर

भिवानी,(ब्यूरो): मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में स्वामी सच्चिदानंद के नेतृत्व में शुरू हुई ‘वेद प्रचार, नशा मुक्ति एवं प्राकृतिक कृषि संरक्षण यात्रा’ आज अपने दूसरे दिन पैंतावास कलां, खुर्द से गौरीपुर होते हुए मानहेरू पहुँची। यात्रा का यहाँ पहुँचने पर स्थानीय नागरिकों और किसानों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र बिंदु ‘मिट्टी की सेहत’ और ‘नशा मुक्त युवा शक्ति’ रहा।
यात्रा के साथ चल रहे सभा उपप्रधान उमेद शर्मा, भजनोपदेशक रामनिवास आर्य ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रासायनिक खादों के प्रयोग से धरती बंजर हो रही है। उन्होंने जहर मुक्त खेती और गौ-आधारित ‘प्राकृतिक कृषि’ अपनाने पर जोर दिया ताकि आने वाली पीढिय़ों को शुद्ध अन्न मिल सके। सुबह की शुरुआत सामूहिक अग्निहोत्र (यज्ञ) के साथ हुई जो निरंतर यज्ञ यात्रा के प्रत्येक गाँव पहुँची। जनसमूह को बताया गया कि यज्ञ से न केवल आध्यात्मिक लाभ होता है, बल्कि औषधीय संमिधायों की आहुति से वायुमंडल के हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और पर्यावरण शुद्ध होता है। आज की यात्रा में पुनीत आर्य, हैप्पी आर्य एवं शिवा आर्य ने मंत्रपाठ किया व यजमान अनिल रहे, इसके साथ कर्मवीर आर्य, यज्ञ वीर आर्य, आत्मानंद आर्य, अनुराग आर्य आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button