पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 12 जनवरी 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 जनवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 12 जनवरी 2026

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 जनवरी 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 12:45 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 21:06 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* गर – 12:45 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* धृति – 18:11 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:43
*🌙चन्द्रोदय-* 26:33
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 08:33 से 09:52
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 माघ बदी नवमी 12:45 तक पश्चात् दशमी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 26:01 से , शुक्र मकर राशि में 27:57 पर , यमघण्टयोग / कुमारयोग 21:06 से सूर्योदय तक , पारसी शहरवार मासारम्भ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री सिद्धेश्वर यात्रा – सोलापुर (4 दिन) , राजमाता जिजाऊसाहेब भोसले जयंती (जीजामाता , तारिखप्रमाणे) , महर्षि महेश योगी जयन्ती , श्री डार्विन डिएंगदोह पुघ जयन्ती , श्री भगवान दास जयन्ती (भारत रत्न सम्मानित) , श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस , श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस , श्रीमती प्रियंका गाँधी / वाड्रा जन्मदिवस , श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस व स्वामी विवेकानंद जयन्ती (राष्ट्रीय युवा दिवस)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 माघ बदी दशमी 15:20 तक पश्चात् एकादशी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*पानीयस्य प्रदानेन*
*कीर्तिर्भवति शाश्वती।*
*अन्नस्य तु प्रदानेन*
*तृप्यन्ते कामभोगतः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५७
*अर्थात् 👉*
_जल दान करने से मनुष्य को अक्षय कीर्ति प्राप्त होती है, तथा अन्न-दान करने से मनुष्य को काम और भोग से पूर्णतः तृप्ति मिलती है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 जनवरी 2026 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी । यात्रा योग ।करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। थौड़ा परहेज करें जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो , वु , वी)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ कुछ अच्छा होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1701 – नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।
1708 – शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 – ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1866 – लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
1934 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1948 – महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
1964– जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
1984 – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
1990 – रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1991 – अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।
1998 – यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
2001 – भारत का इंडोनेशिया – रूस – चीन संधि से इंकार ।
2001 – नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2003 – भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 – टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से ‘डीप इम्पैक्ट’ अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
2006 – भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 – हिन्दी फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008 – कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2009 – इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
2010 – कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।
2015 – कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
2018 – इसरो ने लॉन्च किया 100वाँ उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।
2019 – जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।
2019 – महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने।
2019 – सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण को राष्ट्रपति की मंजूरी।
2020 – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- बी सी सी आई ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
2020 – रक्षा सचिव अजय कुमार ने कोलकाता में दो भारतीय तटरक्षक जहाजों (ICGS) अर्थात् एनी बेसेंट और अमृत कौर को नियुक्त किया।
2021 – भारत और बांग्लादेश के पुलिस प्रमुखों के बीच पहला प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वर्चुअल संवाद एक सकारात्मक और भरोसे के माहौल में संपन्न हुआ।
2021 – आपसी रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारत और वियतनाम के बीच 13 वीं रक्षा वार्ता आयोजित की गई।
2021 – गाय के गोबर से खादी इंडिया ने बनाया पहला ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ , नितिन गडकरी ने लॉन्च किया।
2022 – प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेजों व सीआईसीटी के एक नए परिसर का तथा पुदुचेरी में एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया।
2022 – भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता बैठक आयोजित की गई।
2023 – प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।
2023 – डॉ. मनसुख मांडविया ने एनएचएम के लिए मिशन संचालन समूह की 8वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) को नया स्वदेशी गश्ती जहाज ‘कमला देवी’ प्राप्त हुआ।
2023 – दक्षिण सूडान में भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।
2023 – केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने वन्यजीव अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत नीलकुरिंजी संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया।
2023 – भाजपा दुनिया की पहली पूरी तरह से डिजिटल पार्टी बनी।
2023 – भारत ने क्यूबा को पेंटावेलेंट टीकों की 12,500 खुराक दान करने की घोषणा की।
2024 – DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), से नई पीढ़ी की आकाश (आकाश-NG) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।
2024 – PM नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी – न्हावा शेवा अटल सेतु / सबसे लंबे समुद्री पुल ( लं. 21.8 K.M. , चौ. 27 M. , ₹22000 करोड़ लागत) का उद्घाटन किया।
2024 – 22 जुलाई, 2016 को लापता हुए भारतीय वायु सेना एएन-32 विमान (के-2743) का समुद्र तल पर दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की उपस्थिति के रूप में संकेत मिला।
2025 – महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक और टैंपों की टक्कर से 5 की मौत और कई घायल हुए।
2025 – उत्तराखंड के पौड़ी – सत्याखाल में बस खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत व 21 घायल हुए।
2025 – 14 वर्षीय इरा जाधव ने अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ नाबाद 346 रन बनाकर इतिहास रच यह कारनामा करने वालीं पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी।
*12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1598 – राजमाता जीजाऊ हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की मां थीं।
1863 – भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
1869 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1876 – अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म हुआ।
1886 – नेली सेनगुप्ता – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1899 – बद्रीनाथ प्रसाद – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1901 – उमाशंकर दीक्षित – ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
1918 – महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी।
1918 – सी. रामचन्द्र – हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।
1927 – डार्विन डिएंगदोह पुघ – मेघालय के दूसरे मुख्यमंत्री और पद संभालने वाले पहले खासी व्यक्ति।
1931 -अहमद फ़राज़ – प्रसिद्ध उर्दू कवि।
1936 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद – भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री।
1940 – एम॰ वीरप्पा मोइली – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1943 – सुमित्रा भावे – सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता थीं।
1958 – अरुण गोविल – भारतीय सिनेमा में हिंदी फ़िल्म और टीवी अभिनेता (1952 का भी वर्णन)।
1964 – दिनेश शर्मा – राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।
1964 – अजय माकन – भारतीय राजनीतिज्ञ।
1972 – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म हुआ।
1990 – मनोज सरकार – भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी।
1991 – हरिका द्रोणावल्ली – भारत की तेजतर्रार महिला शतरंज खिलाड़ी।
1999 – आर्या राजेंद्रन – तिरुवनंतपुरम की सबसे कम उम्र की नवनियुक्त महापौर।
*12 जनवरी को हुए निधन👉*
1665 – फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हैं।
1924- गोपीनाथ साहा- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी।
1934 – सूर्य सेन – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1941 – प्यारे लाल शर्मा – भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
1976 – अगाथा क्रिस्टी – दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक।
1992 – कुमार गंधर्व – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
2000 – वीआर नेदुन्चझियान – दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
2004 – रामकृष्ण हेगडे – तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2005 – अमरीश पुरी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
2008 – दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्ममहोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन।
2015 – जर्मन कोबोस – स्पेनिश अभिनेता।
2017 – सुधीन्द्र चन्द्र दासगुप्ता (79) त्रिपुरा से भाजपा के राजनीतिज्ञ थे।
2020 – मशहूर काटूनिस्ट और केरल कार्टून एकेडमी के सचिव थॉमस एंटनी का निधन हुआ।
2023 – पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता शरद यादव (75) का निधन हुआ।
2023 – मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली (54) का निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई संगीत रचयिता डेविड लम्सडेन (92) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता बिल हेस (98) का निधन हुआ।
2024 – रग्बी यूनियन प्लेयर बेव डोवी (85) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी अभिनेता क्लाउड जारमन जूनियर (90) का निधन हुआ।
*12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री सिद्धेश्वर यात्रा – सोलापुर (4 दिन)।
🌟 राजमाता जिजाऊसाहेब भोसले जयंती (जीजामाता , तारिखप्रमाणे)।
🌟 महर्षि महेश योगी जयन्ती।
🌟 श्री डार्विन डिएंगदोह पुघ जयन्ती।
🌟 श्री भगवान दास जयन्ती (भारत रत्न सम्मानित)।
🌟 श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस।
🌟 श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस।
🌟 श्रीमती प्रियंका गाँधी / वाड्रा जन्मदिवस।
🌟 श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस।
🌟 स्वामी विवेकानंद जयन्ती (राष्ट्रीय युवा दिवस)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*


