पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 02 जनवरी 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 जनवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 02 जनवरी 2026

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 जनवरी 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 18:55 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 20:04 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* गर – 08:39 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शुक्ल – 13:06 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:36
*🌙चन्द्रोदय-* 16:18
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 09:26 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:04 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 11:07 से 12:25
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 पौष सुदी चतुर्दशी 18:55 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , श्री सत्यनारायण व्रत , ईशान व्रत , विघ्नकारक भद्रा 18:54 से 29:14 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:04 तक , राजयोग 18:54 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, भगवान श्री अभिनन्दन नाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन ,पौष शुक्ल चतुर्दशी) , श्री मन्नत्तु पद्मनाभन जयन्ती , श्री एसआर श्रीनिवास वर्धन जन्म दिवस , श्री जैनेन्द्र कुमार जयन्ती , सरदार श्री बूटा सिंह स्मृति दिवस , महर्षि विट्ठल रामजी शिन्दे स्मृति दिवस व विश्व अंतर्मुखी दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 पौष सुदी पूर्णिमा 15:34 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , पौष पूर्णिमा व्रत , स्नान – दान – व्रतादि की पौषी पूर्णिमा , माघ स्नान प्रारम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*नरः वृत्तेन आर्यो भवति*
*न धनेन , न विद्यया !!*
*अर्थात् 👉*
_आदमी चरित्र से आर्य [श्रेष्ठ , बड़ा] होता है , केवल धन या विद्या से नहीं !_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 जनवरी 2026 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। आज कार्यों के वजह से भागदौड़ की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस लेवल उनके काम आयेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होने के योग हैं। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का बेहतरीन रहने वाला है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलेगी। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। आज आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। आज आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। आप इसका भरपूर फायदा भी उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आज की गयी यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। प्रोफेसरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार के इनकम में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे, साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। आज आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। आज मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से आपको मदद करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई भी नये कार्य की शुरुआत किसी अनुभवी व्यक्ति से लेकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलनी तय है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। साथ – साथ घर पर ही मूवी देखने आदि का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1735 – अलेक्जेंडर पोप की कविता एपेलल को ‘डॉ अरबथनोट’ को लंदन में प्रकाशित किया गया।
1757 – राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।
1815 – लॉर्ड बियरन ने ऐनी इसाबेला मिलबैंक से सेअहम काउंटी डरहम में शादी रचाई।
1819 – 1819 का आतंक, संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार बड़ी शांति वित्तीय संकट शुरूआत हुई।
1839 – फ्रांसीसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे (लुइस डगरे) ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।
1843 – डाक सेवा, नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी वियेना में पहली पत्र पेटिका लगाई गयी।
1882 – लंदन में दुनिया का पहला कोयला आधारित बिजली उत्पादक स्टेशन होलबोर्न व्यदक्त पावर स्टेशन शुरू किया गया।
1890 – ऐलिस सेंगर व्हाइट हाउस में पहली महिला कर्मचारी बनी।
1899 – रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
1900 – अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन हे ने चीन के साथ अमेरिकी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ओपन डोर नीति की घोषणा की।
1917 – रॉयल बैंक ऑफ कनाडा ने क्यूबेक बैंक का अधिग्रहण किया।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1954 -भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसकी स्थापना 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी।
1954 – पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी । पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।
1954 – भारत रत्न पुरस्कार 2 जनवरी, 1954 को प्रारम्भ किया गया। भारत रत्न’ उच्चतम नागरिक सम्मान है, जो कला, साहित्य, विज्ञान, राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को असाधारण सेवा के लिए तथा उच्च लोक सेवा को मान्यता देने के लिए भारत सरकार की ओर से दिया जाता है।
1973 – जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
1975 – बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।
1989 – रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
1991 – तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
1993 – श्रीलंका गृह युद्ध – श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।
2001 – बांग्लादेश में ‘फ़लवा’ अवैध घोषित।
2002 – अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित।
2002 – काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ।
2002 – पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
2008 – बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।
2008 – सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं।
2008 – चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
2009 – रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।
2009 – भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2010 – सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
2010 – उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।
2016 – सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।
2019 – साल का दूसरा दिन राजनीतिक रूप से काफी गहमा-गहमी भरा रहा। लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच राफेल लड़ाकू विमान के मुद्दे पर जोरदार बहस हुई।
2020 – सुरेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के पहले अध्यक्ष बने ।
2021 – अफगान उच्चतम न्यायालय ने काबुल विश्वविद्यालय हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल को मौत की सजा सुनाई।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।
2022 – सूडान के प्रधान मंत्री, अब्दुल्ला हमदोक ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।
2022 – भारत ने अफगानिस्तान को कोविड-19 टीकों की 5,00,000 खुराक दान कीं।
2023 – फिलीपींस में सोमवार को बाढ़ से मरने वाली की संख्य 51 हुई 12 से अधिक लोग लापता हुए।
2023 – भारत ने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2023 – ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर आपस मे टकराने से 4 लोगों की मौत हुई व 3 घायल हुए।
2024 – जापान में एयरपोर्ट पर दूसरे विमान से टकराने पर प्लेन बनी आग का गोला, 5 की मौत हुई।
2024 – भारत-यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ की राजस्थान में शुरुआत हुई।
2024 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय की पहली अश्वेत अध्यक्ष क्लॉडिन गे ने इस्तीफा दिया।
2025 – मनु , गुकेश और हरमनप्रीत समेत 4 को खेल रत्न, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड का ऐलान हुआ।
2025 – चिली के एंटोफगास्टा में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
*2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1878 – मन्नत्तु पद्मनाभन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।
1898 – सुकुमार सेन – पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।
1905- जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
1906 – डी. एन. खुरोदे – प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।
1937 – चंद्रशेखर कंबार एक कन्नड़ भाषा के कवि, नाटककार एवं लोकसाहित्यकार।
1940 – एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
1953 – अश्विनी कुमार चौबे भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद बने।
1965 – लाखा सिंह – भारत के प्रसिद्ध मुक्केबाज़ थे।
1970 – बुला चौधरी – प्रसिद्ध तैराक।
1970 – मेजर विवेक गुप्ता एमवीसी भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।
1984 – हिन्दी कवि, व्यंग्यकार, हास्यकार और लेखक पंकज प्रसून का जन्म हुआ।
1992 – भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान किरण बिश्नोई का जन्म हुआ।
1996 – भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह का जन्म हुआ।
2000 – भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी नोंगदंबा नाओरेम का जन्म हुआ।
*2 जनवरी को हुए निधन👉*
1944 – महर्षि विट्ठल रामजी शिन्दे महाराष्ट्र के सबसे बड़े समाजसुधारकों में से थे।
1950 – डॉ. राधाबाई – प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।
1950 – मौलाना मज़हरुल हक़ – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1977 – अजित प्रसाद जैन – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यकर्ता थे।
1987 – हरे कृष्ण मेहताब – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
1989 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
2010 – राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार।
2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
2014 – अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।
2015 – वसन्त गोवारिकर भारतीय वैज्ञानिक थे। उन्हें सन २००८ में भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
2016 – अर्धेन्दु भूषण बर्धन – अथवा ए॰बी॰ बर्धन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व महासचिव थे।
2016 – सूबेदार फतेह सिंह – डोगरा रेजिमेंट से एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना जूनियर कमीशन अफसर और खेल के शूटर थे।
2018 – अनवर जलालपुरी – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।
2019 – रमाकांत आचरेकर – भारतीय क्रिकेट कोच थे।
2020 – NCP के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी का निधन।
2021 – सरदार बूटा सिंह – पूर्व में भारत के गृह मंत्री थे तथा बिहार के राज्यपाल के रह चुके थे।
2023 – कर्नाटक के विजयपुर में ज्ञान योगाश्रम के संत व आध्यात्मिक गुरु सिद्धेश्वर स्वामी (81) का निधन हुआ।
2024 – फिलिस्तीनी राजनेता और हमास के वरिष्ठ नेता सालेह मुहम्मद सुलेमान अल-अरूरी की बेरूत में एक ड्रोन अटैक में मौत हुई।
2024 – पद्म भूषण पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा का निधन हुआ।
2024 – स्पेनिश मिडिल – डिस्टेंस रनर कारमेन वालेरो (68) का निधन हुआ।
2024 – फ्रांसीसी फेंसर डेनियल रेवेनु (81) का निधन हुआ।
2025 – हंगेरियन – इजरायली जिमनास्ट एग्नेस केलेटी (103) का निमोनिया से निधन हुआ।
*2 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान श्री अभिनन्दन नाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन ,पौष शुक्ल चतुर्दशी)।
🌟 श्री मन्नत्तु पद्मनाभन जयन्ती।
🌟 श्री एसआर श्रीनिवास वर्धन जन्म दिवस।
🌟 श्री जैनेन्द्र कुमार जयन्ती।
🌟 सरदार श्री बूटा सिंह स्मृति दिवस।
🌟 महर्षि विट्ठल रामजी शिन्दे स्मृति दिवस।
🌟 विश्व अंतर्मुखी दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*


