राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 01 जनवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 01 जनवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 01 जनवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*●● पाश्चात्य नववर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ●●*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 जनवरी 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 22:24 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 22:49 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* कौलव – 12:08 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शुभ – 17:12 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:35
*🌙चन्द्रोदय-* 15:15
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:03 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 13:42 से 14:59
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 पौष सुदी त्रयोदशी 22:24 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , जनवरी सन् 2026 मासारंभ , प्रदोष व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:48 से , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मुनि श्री धीरसागर जी समाधि (पौष शुक्ल त्रयोदशी) , मोहमद अलीमुद्दीन जयन्ती , श्री थेनफंगा सेलो जयन्ती , श्री सतीश प्रसाद सिंह जयन्ती , श्री ओमप्रकाश चौटाला जन्म दिवस , डॉ॰ संपूर्णानन्द जयन्ती , श्री के एल चिशी जन्म दिवस , श्रीमती राबड़ी देवी जन्म दिवस , श्री मुकुट मीठी जन्म दिवस , श्री शान्ति स्वरूप भटनागर स्मृति दिवस , श्री हेमचंद्र दास गुप्त स्मृति दिवस , सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस , रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) स्थापना दिवस 68वां , वैश्विक परिवार दिवस (यूनाइटेड स्टेट्स ) व भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था सम्मेलन सप्ताह (जनवरी का प्रथम सप्ताह)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष सुदी चतुर्दशी 18:55 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , श्री सत्यनारायण व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आत्मानमाख्याति हि कर्मभिर्नरः*
*सुशीलचारित्रकुलैः शुभाशुभैः।*
*प्रणष्टमप्याशु    कुलं   तथा  नरः*
*पुनः प्रकाशं कुरुते स्वकर्मतः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ४८
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य अपने शुभाशुभ कर्म, शील, आचरण और कुल के द्वारा अपना परिचय देता है। यदि उसका कुल नष्ट हो गया हो तो भी वह अपने कर्मों द्वारा उसे फिर शीघ्र ही प्रकाश में ला देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 जनवरी 2026 , बृहस्पतिवार*

2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*●● पाश्चात्य नववर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ●●*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा व खरीददारी की योजना कर सकती हैं या खरीदारी किए को सम्भाल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक व धार्मिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगो को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है । टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है । जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा । आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा ।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे। साथ ही समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है । प्रेमी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी । साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरुरत है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यालय में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप आप अपने कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा समय बीतेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा ।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा । आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे । काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

990 – रूस ने जूलियन कैलेंडर अपनाया।
1515 – यहूदियों को आॅस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
1583 – हॉलैंड अौर फ्लैंडर्स मे ग्रेगोरियन कैलेंडर का पहला दिन।
1600 – स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।
1651 – चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
1664 – छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया।
1677 ईसवी से हेती पर फ़्रांस का अधिकार आरंभ हुआ था।
1785 – ‘डेली यूनिवर्सल रजिस्टर’ (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1808 – अमरीका में दास व्यापार निषेध कानून पारित हुआ। उस समय अमरीका, दासों के क्रय विक्रय के केंद्रों में था।
1808 – अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
1862 – ‘भारतीय दंड संहिता’ लागू किया गया।
1877 – इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
1880 – देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1901 – ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्रता मिली।
1906 – ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
1912 – रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना हुई।
1915 – महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने ‘केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया।
1928 – अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
1948 – इटली का संविधान अस्तित्‍व में आया था।
1949 – कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1950 – अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
1955 – भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
1956 – सूडान ने मिस्र और ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1956 – क्यूबा की क्रान्ति सफल हुई और इस देश के प्रसिद्ध तानाशाह जनरल बैटिस्टा के फ़रार के साथ ही इस देश में अमरीकी पिटठुओं का प्रभाव समाप्त हो गया।
1971 – टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
1974 – विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरूआत हुई।
1978 – बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
1985 – लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
1992 – भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।
1992 – डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।
1993 – चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
1994 – ‘उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता’ (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
1995 – विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
1996 – सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
1997 – भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
1999 – यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
2000 – न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।
2001 – अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर।
2001 – कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।
2004 – चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को ‘गांधी शांति पुरस्कार’ प्रदान किये गये।
2004 – सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
2005 – इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।
2006 – दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता ‘साफ़्टा’ लागू।
2007 – विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।
2008 – भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।
2008 – उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर ‘वैट’ लागू किया गया।
2008 – भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।
2009 – केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।
2009 – उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।
2009 – थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
2013 -उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में ‘महात्मा गांधी जनकल्याण समिति’ के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया।
2013 – अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।
2017- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के पहले दिन न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने राम मंदिर, राफेल मामला, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और हाल में हुए 5 राज्यों के चुनाव सब पर अपनी बात रखी थी।
2020 – प्रशांत महासागरीय देश पलाऊ सन क्रीम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना।
2020 – भारत में बना नया रिकॉर्ड, 1 जनवरी 2020 को अब तक के सबसे ज्यादा 67,385 बच्चे पैदा हुए।
2020 – केरल नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला पहला राज्य बना।
2020 – भारतीय रेल के अनेक हेल्पलाइन नंबर की बजाय सिर्फ 139 नंबर जारी किया ।
2021 – भारत और पाकिस्‍तान ने अपनी-अपनी जेलों में बंद एक-दूसरे के सिविल कैदियों और मछुआरों की सूचियां राजनयिक माध्‍यम से एक-दूसरे को सौंपी।
2021 – ऑस्‍ट्रेलिया ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपने राष्‍ट्रगान में बदला एक शब्‍द नववर्ष पर लागु किया।
2021 – पाकिस्तान और भारत ने अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची एक-दूसरे को सौंपी। दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय समझौते के तहत हर साल ऐसा किया जाता है।
2022 – जम्‍मू-कश्‍मीर में 5.1 की तीव्रता का भूकंप आया वहीं माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भगदड़ से 12 की मौत और 20 ज़ख़्मी हुए।
2022 – हरियाणा के भिवानी के डाडम में पहाड़ खिसकने से कई लोग व 10 वाहन दबे , 4 की मौत और कई घायल हुए।
2023 – एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने भारतीय वायु सेना में पश्चिमी वायु कमान की जिम्मेदारी संभाली।
2023 – प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
2024 – ISRO ने 10 अन्य पेलोड के साथ एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (एक्सपीओसैट) को लॉन्च किया।
2024 – जापान के पश्चिमी तट पर 7.6 तीव्रता के भूकंप आने से करीब 120 लोग मारे गए व 100 से अधिक घायल हुए।
2024 – मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात नए पूर्ण सदस्यों के रूप में ब्रिक्स में शामिल हुए। रूस को ब्रिक्स की अध्यक्षता सौंपी गई।
2025 – कन्याकुमारी: समुद्र पर बने देश के पहले 77 मीटर लंबाई वाले कांच के पुल पर आवाजाही शुरू हुई।

*1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1875 – हसरत मुहानी – लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
1885 – शशिभूषण रथ – ‘उड़िया पत्रकारिता के जनक’ और स्वतंत्रता सैनानी थे।
1890 – सम्पूर्णानन्द – भारत प्रसिद्ध राजनेता , उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (1891 का भी वर्णन)।
1892 – महादेव देसाई – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1894 – प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस, प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक।
1901 – आशादेवी आर्यनायकम – भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित।
1912 – ग़ुलाम मोहम्मद सदीक – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री (कन्फर्म नहीं)।
1914 – नूर इनायात ख़ाँ, भारतीय राजकुमारी।
1914 – अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक।
1914 – सरत चन्द्र सिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।
1920 – मनीराम बागड़ी – समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।
1920 – मोहम्मद अलीमुद्दीन – मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।
1921 – आर. के. त्रिवेदी – भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
1922 – थेनफंगा सेलो – भारतीय सेना के एक ब्रिगेडियर थे , और मिजोरम के दूसरे मुख्यमंत्री थे ।
1925 – मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान – विख्यात इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता थे।
1934 – कीर्ति चौधरी – तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री।
1935 – ओमप्रकाश चौटाला
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 – शकीला – हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1936 – सतीश प्रसाद सिंह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1937 – काशीनाथ सिंह, प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1941 – असरानी – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता हैं।
1943 – रघुनाथ अनंत माशेलकर – भारतीय वैज्ञानिक हैं।
1944 – के एल चिशी – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
1945 – पवन दीवान – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि थे।
1948 – फागु चौहान – बिहार के राज्यपाल बने।
1950 – राहत इंदौरी, प्रसिद्ध उर्दू कवि एवं गीतकार।
1950 – बंशीधर भगत – उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य बने।
1950 – हिंदी के विलक्षण कवि-व्यक्तित्व कहे जाते ज्ञानेंद्रपति।
1950 – दीपा मेहता, निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक।
1951 – नाना पाटेकर, हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता।
1952 – उदय प्रकाश चर्चित कवि, कथाकार, पत्रकार और फिल्मकार।
1952 – मुकुट मीठी –  अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1953 – सलमान खुर्शीद, राजनीतिज्ञ।
1955 – राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री।
1958 – पोचा ब्रह्मानंद रेड्डी
लोकसभा के संसद सदस्य बने।
1959 – शुभा मुद्गल प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, खयाल, टुमरी, दादरा और प्रचलित पॉप संगीत गायिका।
1961 – एन. बीरेन सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री बने।
1966 – नित्यानंद राय भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद।
1970 – ज़ीशान अली भारतीय पूर्व डेविस कप खिलाड़ी।
1971 – ज्योतिरादित्य सिंधिया – ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र।
1975 – सोनाली बेंद्रे – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
1978 – विद्या बालन – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री (1979 का भी वर्णन)।
1978 – तनीशा – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।
1979 – डिंको सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक ।
1996 – सुंदर सिंह गुर्जर – भारत के पैरालम्पिक एथलीट ।

*1 जनवरी को हुए निधन👉*

1933 – हेमचंद दासगुप्त – भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक।
1940 – पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव- प्रसिद्ध तेलुगु लेखक।
1955 – शान्ति स्वरूप भटनागर – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1960 – राधाबाई सुबरायण एक राजनीतिज्ञा, समाज सुधारक।
1964 – राजेन्द्र सिंह जी जड़ेजा – थल सेना के पूर्व चीफ।
1971 – ग़ुलाम मोहम्मद सदीक – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री (कन्फर्म नहीं)।
1983 – डी. एन. खुरोदे – एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
2008- प्रताप चन्द्र चंदर – पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक।
2015 – डोना डगलस एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका थीं।
2015 – मारियो क्यूमो न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर।
2015 – बोरिस व्लादिमीरोविच मोरुकोव एक रूसी चिकित्सक थे।
2015 – उलरिक़ बेक जर्मन समाजशास्त्री।
2015 – उमर अब्दुल हमीद करामी – लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री।
2017 – ज्वेल प्लमर कॉब, अमेरिकी जीवविज्ञानी और कैंसर शोधकर्ता का 92 वर्ष की आयु में निधन।
2018 – रॉबर्ट मान, अमेरिकी संगीतकार और वायलिन वादक (97) का निधन।
2019 – कैटलन संगीतकार और पियानोवादक जुआन गुइंजोआन का 87 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – जाप श्रोडर, डच वायलिन वादक, कंडक्टर, संगीतज्ञ और शिक्षाशास्त्री का 94 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – मिस्टी मॉर्गन, अमेरिकी कंट्री कीबोर्डिस्ट (75) का कैंसर से निधन।
2023 – गुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव डॉ. मंजुला सुब्रमण्यम (74) का निधन हुआ।
2023 – वरिष्ठ भाजपा नेता पोक्कला वेंकट चलपति राव (87) का निधन हुआ।
2023 – त्रिपुरा के राजस्व मंत्री नरेंद्र चंद्र देबबर्मा का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2024 – स्विस कंप्यूटर वैज्ञानिक निकलॉस विर्थ (89) का निधन हुआ।
2024 – अफ्रीकी फोटोग्राफर पीटर मगुबेन (91) का निधन हुआ।
2025 –  ब्रिटिश लेखक , साहित्यिक आलोचक और शिक्षाविद डेविड लॉज (89) का निधन हुआ।

*1 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मुनि श्री धीरसागर जी समाधि (पौष शुक्ल त्रयोदशी)।
🔅 मोहमद अलीमुद्दीन जयन्ती।
🔅 श्री थेनफंगा सेलो जयन्ती।
🔅 श्री सतीश प्रसाद सिंह जयन्ती।
🔅 श्री ओमप्रकाश चौटाला जन्म दिवस।
🔅 डॉ॰ संपूर्णानन्द जयन्ती।
🔅 श्री के एल चिशी जन्म दिवस।
🔅 श्रीमती राबड़ी देवी जन्म दिवस।
🔅 श्री मुकुट मीठी जन्म दिवस।
🔅 श्री शान्ति स्वरूप भटनागर स्मृति दिवस।
🔅 श्री हेमचंद्र दास गुप्त स्मृति दिवस।
🔅 सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस।
🔅 रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) स्थापना दिवस 68वां।
🔅 वैश्विक परिवार दिवस (यूनाइटेड स्टेट्स )।
🔅 भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था सम्मेलन सप्ताह (जनवरी का प्रथम सप्ताह)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button