राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 29 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 29 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 29 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 दिसम्बर 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 10:14 तक
*🗒पश्चात्-*  दशमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 07:41 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* कौलव – 10:14 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* परिघ – 07:36 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 07:12
*🌄सूर्यास्त-* 17:33
*🌙चन्द्रोदय-* 12:54
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 07:41 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:02 से 12:43
*🤖राहुकाल-* 08:30 से 09:47
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

_*🔅आज सोमवार को 👉 पौष सुदी नवमी 10:14 तक पश्चात् दशमी शुरू , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:41 से , बुध मूल नक्षत्र धनु राशि में 07:24 पर , पंचक 07:41 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 30:05 तक , कुमारयोग , साम्ब दशमी (उड़ीसा) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान शान्तिनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी अनुसार कल भी) , आचार्य जिनानन्द सागर पुण्य दिवस (खतरगच्छ जैन , पौष शुक्ल नवमी) , शरद् उत्सव प्रारंभ (माउंट आबू) , श्री राजेश खन्ना जयन्ती , श्री रामानंद सागर जयन्ती व चित्रकार श्री मंजीत बावा स्मृति दिवस।*_
*_🔅कल मंगलवार को 👉 पौष सुदी दशमी 07:53 तक पश्चात् एकादशी 29:02 तक , पुत्रदा एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए) , विघ्नकारक भद्रा 18:26 से 29:01 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:59 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्य मन्त्रं न जानन्ति*
*बाह्याश्चाभ्यन्तराश्च  ये।*
*स  राजा  सर्वतश्चक्षुश् –*
*चिरम् ऐश्वर्यम् अश्नुते।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-१५
*अर्थात्👉*
_जिस राजा की मन्त्रणा को उसके बहिरंग एवं अन्तरंग कोई भी मनुष्य नहीं जानते, सब ओर दृष्टि रखनेवाला वह राजा चिरकालतक ऐश्वर्य का उपभोग करता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 दिसम्बर 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान – सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1530 – मुग़ल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।
1705 – प्रॉपर जॉयोट के “यिदोमनो” पेरिस में प्रीमियर किया गया।
1778 – ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।
1813 – 1812 के युद्ध में ब्रिटिश सैनिको ने न्यूयॉर्क में भैसों को जला दिया।
1845 – टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।
1911 – सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।
1911 – मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।
1922 – नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1937 – ब्रिटेन की सरकार और आयरलैंड के नेताओं के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए किंतु द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ हो जाने के कारण ब्रिटेन की सरकार ने इस समझौते को क्रियान्वित नहीं किया।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1972 – अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।
1972 – कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।
1975 – अमेरिका के न्यूयार्क स्थित ला गारडिया हवाई अड्डे पर बम धमाके में 11 की मौत हुई और 75 घायल हुए।
1975 – ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू।
1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुम्बई) में खुला।
1978 – स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।
1983 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।
1984 – कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देसम देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।
1985 – श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।
1988 – ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।
1988 – सिद्धार्थनगर ज़िला का निर्माण बस्ती ज़िले में किया गया था। नए ज़िले में बस्ती का उत्तरी भाग शामिल है।
1989 – वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।
1996 – ग्वाटेमाला और ग्वाटेमाला नेशनल रिवॉल्यूशनरी यूनिटी के नेताओं ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर गृह युद्ध का अंत किया।
1996 – नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति।
2002 – पाकिस्तानी पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति मिली।
2004 – सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60,000 पहुँची।
2006 – चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।
2012 – मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग – पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।
2019 – झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2019 – राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्‍चन को वर्ष 2018 का दादा साहेेब फाल्‍के सम्‍मान प्रदान किया।
2020 – भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र ने नेत्र संबंधी ट्यूमर के इलाज के लिए पहली देशज रूथीनियम 106प्लैक के रूप में आंखों के कैंसर के उपचार की पद्धति विकसित की।
2020 – क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिससे लगभग 6 लोगों की मौत हुई।
2021 – अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ द्वारा देश को संकल्प स्मारक समर्पित किया।
2021 – मिस्र न्यू डेवलपमेंट बैंक का चौथा नया सदस्य बना।
2022 – भारत-ऑस्‍ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्‍यापार समझौता लागू हुआ।
2022 – भारत ने चार सौ किमी की रेंज में लक्ष्य भेदने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया।
2023 – पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु क्षेत्र में मूसलाधार बारिश व भूस्खलन से करीब 20 लोगों की मौत हुई।
2023 – उत्तरी मेक्सिको में हुए गोलीबारी से 6 लोगों की मौत हुई व 26 घायल हुए।
2023 – चीन ने सैटेलाइट इंटरनेट प्रौद्योगिकियों के लिए एक प्रायोगिक सैटेलाइट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
2023 – सातवां फेरी क्राफ्ट ‘मंजुला’ (यार्ड 786) भारतीय नौसेना को सौंपा।
2024 – 2024 – दक्षिण कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा जेजू एयर बोइंग 737-800 विमान लैंडिंग गियर में खराबी के कारण रनवे से फिसलकर बाड़ से जा टकराने से 179 लोगों की मौत हुई। 2 खुशकिस्मत जिंदा बचे

*29 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1844 – व्योमेश चन्द्र बनर्जी भारतीय बैरिस्टर एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे।
1881 – गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1889 – लैटिन अमरीका की प्रसिद्ध महिला लेखिका और कवियित्री गैबरीला मीस्ट्रल का चिली में जन्म हुआ।
1900 – ‘दीनानाथ मंगेशकर’ एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता , प्रसिद्ध नाट्य संगीत संगीतकार और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं गायक थे।
1904 – कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा – कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।
1917 – रामानन्द सागर – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता।
1942- राजेश खन्ना, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1944 – वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह – नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।
1948 – सुधीश पचौरी – प्रसिद्ध आलोचक, प्रमुख मीडिया विश्लेषक, साहित्यकार, स्तंभकार और वरिष्ठ मीडिया समीक्षक।
1974 – टीना जतिन खन्ना (ट्विंकल खन्ना)  भारतीय अभिनेत्री।

*29 दिसंबर को हुए निधन👉*

1927 – हकीम अजमल ख़ाँ, राष्ट्रीय विचारधारा के समर्थक और यूनानी पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक
1967 – ओंकारनाथ ठाकुर- प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक।
1980 – सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त।
1998 – विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।
2003 – शिवराज रामशरण एक भारतीय वैज्ञानिक थे।
2008 – प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हुआ।
2012 – एन्थोनी विलियम “टोनी” ग्रेग – चर्चित पूर्व इंग्लैंड क्रिकेट कप्तान तथा टेलीविजन कमेन्टेटर ।
2019 – श्री पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्‍वेशतीर्थ स्‍वामी जी का निधन।
2019 – संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने सामुदायिक कार्यो के लिए मशहूर भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नजर नंदी का निधन हो गया।
2020 – मशहूर फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन (98) का निधन हुआ।
2022 – ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले (82) का निधन हुआ।
2023 – लेबनान के जाने माने लेखक और चित्रकार रामजी तौफिक सलामे (70) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता जिम्मी कार्टर (100) का उनके जॉर्जिया स्थित घर पर निधन हुआ।

*29 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भगवान शान्तिनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी अनुसार कल भी)।
🌟 आचार्य जिनानन्द सागर पुण्य दिवस (खतरगच्छ जैन , पौष शुक्ल नवमी)।
🌟 शरद् उत्सव प्रारंभ (माउंट आबू)।
🌟 श्री राजेश खन्ना जयन्ती।
🌟 श्री रामानंद सागर जयन्ती।
🌟 चित्रकार श्री मंजीत बावा स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button