राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 28 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 28 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 दिसम्बर 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 12:01 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराभाद्रपद – 08:44 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* बव. – 12:01 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* वरियान – 10:13 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 07:12
*🌄सूर्यास्त-* 17:32
*🌙चन्द्रोदय-* 12:20
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:43
*🤖राहुकाल-* 16:14 से 17:32
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 पौष सुदी अष्टमी 12:01 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत , श्री महारूद्र व्रत , श्री महाभद्राष्टमी व्रत, अष्ट का श्राद्ध , पंचक जारी , सर्वार्थसिद्धियोग कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 08:44 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग सूर्योदय से , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:42 से , सूर्य पूर्वषाढ़ा नक्षत्र में,  दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री शाकम्भरी देवी नवरात्रोत्सवारम्भ / यात्रा , शहीदी सभा / जोड़ मेला पूर्ण (पं.) , श्री रत्न टाटा जयन्ती , श्री अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस , श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती , चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस , श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस , श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस , श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  स्थापना दिवस (141वां) व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस (28 दिसंबर 1949 अनुसार)।_*
_*🔅कल सोमवार को 👉 पौष सुदी नवमी 10:14 तक पश्चात् दशमी शुरू*_

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अन्वेषणं   हि   तस्यैव*
*यस्ते  स्यादुपकारकः ।*
*यस्य वाञ्छा प्रयोगस्य*
*स ते त्वन्वेषको भवेत्।*
*अर्थात्👉*
_अन्वेषण (खोज) उसी व्यक्ति का करें जो आपका सदा भला चाहता हो। जो आपका प्रयोग करना चाहता है वह तो स्वयं आपका अन्वेषण कर लेगा।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 दिसम्बर 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कोई अवसर मिल सकता है। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। किसी समस्या का समाधान निकलेगा। धार्मिक विचारों की बढ़ोतरी होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी , परिवार वाले आपको महत्व देंगे । प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1612 – गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
1700 – लारेंस हाइड रोचेस्टर को पहला अर्ल आयरलैंड लॉर्ड लेफ्टिनेंट नियुक्त किया गया।
1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1846 – आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ ,जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1895 – सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
1896- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
1908 – इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1949 – केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सी॰आर॰पी॰एफ॰)  क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया था परन्तु भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।
1950 – द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1968 – अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
1972 – जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की अस्थियां मिलीं।
1974 – पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1983 – भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30 वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
1984 – श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
1995 – पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
1995 – विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश हुआ।
2000 – भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
2003 – इस्रायल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
2003 – अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
2007 – रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप खेप भेजी।
2013 – आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
2019 – रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली एवनगार्ड विकसित की।
2019 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई ।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली बिना ड्राइवर के चलने वाली मेट्रो ट्रेन के परिचालन का उद्घाटन किया।
2020 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने ‘दशक का सबसे बेहतरीन पुरुष’ खिलाड़ी चुना।
2021 – सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में सोने की खदान धंसने से लगभग 38 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
2022 – आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़ से 8 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
2022 – इंडियन ऑयल ने केंद्रीय टीबी प्रभाग के सहयोग से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सघनीकृत तपेदिक उन्मूलन परियोजना आरंभ की।
2022 – नेपाल में दो बार तेज भूकंप के झटके आए , 4.7 और 5.3 रही तीव्रता।
2023 – SpaceX  फाल्कन हेवी ने अमेरिकी सेना के सबसे आकर्षक रहस्यों में से एक एक्स-37बी विमान लॉन्च किया।
2023 – अनीष दयाल सिंह CRPF चीफ बने व नीना सिंह ने CISF की कमान संभाली।
2023 – अमरीका के विदेश विभाग ने यूक्रेन को 25 करोड़ की सैन्य सहायता पैकेज देने की घोषणा की।
2024 – भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के लिए रवाना हुई।
2024 – ईस्टर्न इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (ईआईएल) की 97वीं एजीएम आयोजित हुई।

*28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1900 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1932 – धीरुभाई अम्बानी – बिजनेस जगत के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक।
1932 – नेरेला वेणु माधव – भारतीय मिमिक्री कलाकार थे।
1937 – रतन टाटा, भारतीय उद्योगपति।
1952 – अरुण जेटली, भारतीय राजनेता।

*28 दिसंबर को हुए निधन👉*

1668 – मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।
1859 – ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का निधन हुआ।
1940 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1940 – ए के एंटोनी – भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1948 – अकबर हयद्री – भारतीय सिविल सेवक और राजनीतिज्ञ थे।
1972 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक ।
1974 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1977 – सुमित्रानंदन पंत, हिन्दी कवि ।
2002 – मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन।
2003 – कुशाभाऊ ठाकरे – भाजपा के राजनीतिज्ञ थे।
2007 – शान्ता राव – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगनाओं में से एक थीं।
2008- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।
2016 – सुन्दरलाल पटवा – एक भारतीय राजनेता थे जो दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
2019 – दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक शिव शर्मा का निधन।
2020 – मुंबई के सबसे लोकप्रिय सेक्सिस्ट डॉ. महिंदर वत्स का 96 साल की उम्र में निधन हुआ।
2020 – कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस.एल. धर्मे गौड़ा का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच जॉन मैडेन (85) का निधन हुआ।
2022 – जापानी वास्तुक अराटा इसोज़ाकी (91) का निधन हुआ।
2023 – मलेशियाई फुटबॉल खिलाड़ी शाहरूद्दीन अब्दुल्ला (75) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी फ़ुटबॉल टीम मैनेजर फ़्राँस्वा ब्रैक्सी (72) का निधन हुआ।
2024 – भारतीय व्यवसायी और चैत्रा एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक वाल्टर सल्दान्हा (93) का निधन हुआ।

*28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री शाकम्भरी देवी नवरात्रोत्सवारम्भ / यात्रा।
🌟 शहीदी सभा / जोड़ मेला पूर्ण (पं.)।
🌟 श्री रत्न टाटा जयन्ती।
🌟 श्री अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस।
🌟 श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती।
🌟 चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस।
🌟 श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस।
🌟 श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस।
🌟 श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस।
🌟 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  स्थापना दिवस (141वां)।
🌟 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस (28 दिसंबर 1949 अनुसार)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button