पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 27 दिसम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 27 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 दिसम्बर 2025*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 13:11 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 09:10 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* वणिज – 13:11 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* व्यतीपात – 12:21 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 07:12
*🌄सूर्यास्त-* 17:31
*🌙चन्द्रोदय-* 11:48
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:42
*🤖राहुकाल-* 09:47 से 11:04
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 पौष सुदी सप्तमी 13:11 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मार्तण्ड (सूर्य) सप्तमी व्रत / भानु सप्तमी व्रत , व्यतीपात पुण्यम् , पंचक जारी , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 09:10 तक , विघ्नकारक भद्रा 13:11 से 24:35 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरु श्री गोविन्द सिंह जयन्ती (प्राचीन परम्परानुसार) , शहीदी सभा / जोड़ मेला जारी , महाराजा श्री खेतसिंह खंगार जयन्ती , प्रख्यात कवि मिर्जा गालिब जयन्ती , अभिनेता सलमान खान जन्म दिवस , श्री नित्यानंद स्वामी जयन्ती , लांस नायक अल्बर्ट एक्का जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री मायरेम्बम कोइरेंग सिंह स्मृति दिवस , ‘साहिबज़ादा दिवस’ (उ.प्र. , सिख गुरू गोबिन्द सिंह के चार ‘साहिबज़ादों’ और उनकी माता गुजरी के बलिदान की स्मृति में) व अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 पौष सुदी अष्टमी 12:01 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी , पंचक जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*रङ्कं करोति राजानं*
*राजानं रङ्कमेव च ।*
*धनिनं निर्धनं चैव*
*निर्धनं धनिनं विधि:।।*
*भावार्थ👉*
_भाग्य सबसे प्रबल होता है। उसके ही कारण निर्धन राजा बन सकता है और राजा कंगाल। कहने का तात्पर्य है कि भाग्यवश धनवान व्यक्ति निर्धन बन जाता है। और निर्धन के पास अत्यधिक धन आ जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 दिसम्बर 2025 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी या घर के विशेष कार्य में समय व्यतीत हो सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा लेकिन मनोरंजन में गवाने के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी । कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी । अपने मन के भाव दोस्त या मार्गदर्शक के सामने अवश्य व्यक्त करें। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1703 – इंग्लैंड और पुर्तगाल ने मेथुइन असेंटो व्यापार समझौता पर संधि की।
1825 – स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
1861 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
1911 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939 – तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1945 – वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
1945 – 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
1949 – नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
1960 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 – बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1966 – दुनिया की सबसे लंबी गुफा ‘केव आॅफ स्वैलोज़’ की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
1968 – चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
1972 – उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975 – झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
1979 – अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
1985 – यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
2000 – आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
2001 – भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय ।
2001 – लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन ‘उम्मा-ए-तामीर ए बो’ के खाते सील करने के आदेश दिये।
2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
2004 – भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
2007 – रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
2008 – वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।
2019 – पाकिस्तान के साथ हुए करगिल युद्ध का हीरो लड़ाकू विमान मिग-27 वायुसेना से रिटायर हुआ।
2019 – उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडु ने ओडिशा के बलांगीर में एल.पी.जी. बॉटलिंग प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया।
2019 – चीन ने मंगल के लिए लॉन्च किया अपना सबसे भारी सैटेलाइट, 525 टन वजन ले जा सकेगा।
2020 – तुर्की के पूर्वी एलाजिग प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।
2020 – पाकिस्तानः बलूचिस्तान में कल देर रात हुए आतंकी हमले में 7 सैनिकों की मौत हुई।
2021 – कारगिल और लद्दाख में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।
2021 – पहला काशी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वाराणसी में शुरू हुआ।
2022 – सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पारित हुआ।
2022 – जैसलमेर के सम में ‘हेलीकॉप्टर जॉयराइड’ सेवा शुरू हुई।
2023 – कैबिनेट ने भारत और इटली के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते को तथा न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दी।
2023 – श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में पंडित जसराज संगीत समारोह – ‘पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह’ के 50 साल पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया।
2023 – भारत सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) / MLJK-MA को गैरकानूनी संगठन घोषित किया।
2023 – मध्य प्रदेश के गुना में एक बस में आग लगने से 10 लोग जिंदा जले जबकि 12 लोग झुलसे।
2024 – पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में एक निजी बस के बेकाबू होकर नाले में गिरने से ड्राइवर समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए।
2024 – जम्मू-कश्मीर में रात को धरती हिली, बारामूला में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए।
*27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1140 – राजा रुद्रदेव के पुत्र खेतसिंह खंगार गढ़कुंडार के एक राजा थे। जिनका जन्म गुजरात में जूनागढ़ के शाही परिवार में हुआ।
1571 – जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ। खगोल शास्त्र से संबंधित उनके तीन नियम केपलर नियम के नाम से प्रसिद्ध है।
1797 – प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्जा गालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म हुआ।
1822 – फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।
1895 – उज्जवल सिंह – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
1927- नित्यानंद स्वामी, उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।
1937 – भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म हुआ।
1940 – क्रिकेट के अंपायर डेविड शेपर्ड का जन्म हुआ। पूर्व बल्लेबाज शेपर्ड ने 282 प्रथम श्रेणी मैचों में 10,672 रन बनाए थे। इन्होंने रिकॉर्ड छह विश्व कप में अंपायरिंग की।
1942- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1965 – सलमान ख़ान, बॉलीवुड अभिनेता।
2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
*27 दिसंबर को हुए निधन👉*
1923 – फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ।
1994 – मायरेम्बम कोइरेंग सिंह ( मोइरांग कोइरेंग) मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।
1998 – चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
2007 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या हुई।
2013- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
2019 – प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का मुंबई में निधन।
2019 – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और कर्नाटक के पूर्व कार्यवाहक राज्यपाल न्यायमूर्ति शनमुघ सुंदरम मोहन का निधन हुआ।
2020 – प्रख्यात नृत्य इतिहासकार और आलोचक सुनील कोठारी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2021 – बिहार से लगातार सात बार राज्यसभा सांसद रहे महेंद्र प्रसाद (81) का तकरीबन 00:30 बजे निधन हुआ।
2022 – ओलंपिक एथलीट लुआन्न रायन (69) का निधन हुआ।
2023 – पूर्व अमेरिकी सीनेटर हर्ब कोहल (88) का निधन हुआ।
2023 – कोरियाई अभिनेता ली सुन ग्युन (48) का निधन हुआ।
2023 – अफ्रीकी लेखक और गीतकार म्बोंगेनी न्गेमा (68) का निधन हुआ।
2023 – मिजोरम के हिंदी साहित्यकार , लेखक और इतिहासकार, पद्म श्री दारछवना (87) का निधन हुआ।
2024 – मुंबई हमलों के गुनहगार हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की लाहौर के अस्पताल में मौत हुई।
*27 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 गुरु श्री गोविन्द सिंह जयन्ती (प्राचीन परम्परानुसार)।
🌟 शहीदी सभा / जोड़ मेला जारी।
🌟 महाराजा श्री खेतसिंह खंगार जयन्ती।
🌟 प्रख्यात कवि मिर्जा गालिब जयन्ती।
🌟 अभिनेता सलमान खान जन्म दिवस।
🌟 श्री नित्यानंद स्वामी जयन्ती।
🌟 लांस नायक अल्बर्ट एक्का जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🌟 श्री मायरेम्बम कोइरेंग सिंह स्मृति दिवस।
🌟 ‘साहिबज़ादा दिवस’ (उ.प्र. , सिख गुरू गोबिन्द सिंह के चार ‘साहिबज़ादों’ और उनकी माता गुजरी के बलिदान की स्मृति में)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

