राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 25 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 25 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 दिसम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 13:44 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 08:19 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* बालव – 13:44 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वज्र – 15:13 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 07:11
*🌄सूर्यास्त-* 17:30
*🌙चन्द्रोदय-* 10:48
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:41
*🤖राहुकाल-* 13:38 से 14:55
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज गुरुवार को 👉 पौष सुदी पंचमी 13:44 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:19 से , पंचक जारी , मंगल पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 12:15 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , माता तुलसी पूजन दिवस (महोत्सव) , आचार्य श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , श्री गोंदवलेकर महाराज पुण्यतिथि , महामना श्री मदनमोहन मालवीय जयन्ती (तारीखानुसार) , श्री अटल बिहारी वाजपेयी जयन्ती (101वीं , सुशासन दिवस) , श्री एन॰ धरम सिंह जयन्ती , योग गुरू बाबा रामदेव जन्म दिवस (60वां) , श्री ज्ञानी जैल सिंह स्मृति दिवस , श्री सरत चन्द्र सिन्हा स्मृति दिवस , श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस व क्रिसमस डे (क्रिश्चियन , ईसा मसीह जयन्ती)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष सुदी षष्ठी 13:45 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , पंचक जारी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*धर्मस्यार्थस्य कामस्य*
*फलमाहुर्मनीषिणः ।*
*तडागसुकृतं       देशे*
*क्षेत्रमेकं महाश्रयम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_मनीषी पुरुष कहते हैं कि देश या गाँव में एक तालाब का निर्माण धर्म, अर्थ और काम तीनों का फल देने वाला है तथा पोखरे (छोटे ताल) से सुशोभित होने वाला स्थान समस्त प्राणियों के लिये एक महान आश्रय है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 दिसम्बर 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट या बात से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है।  लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है।  जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे।  किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से  कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी।आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

597 ईस्वी – ब्रिटेन ने जूलियन कैंलेंडर को लागू किया।
800 ईस्वी – पोप तृतीय ने चार्ल्स महान को रोमन सम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
1599 – ब्राजील के नटाल शहर की स्थापना की गई।
1665 – लुई चौदहवें के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ।
1709 – लंदन से दस जहाजों को न्यू यॉर्क कॉलोनी के लिए रवाना किया गया, जिसमे 4000 लोगो को भेजा गया।
1717 – क्रिसमस की बाढ़: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच उत्तर पश्चिमी तट पर एक विनाशकारी बाढ़ से हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।
1741 – खगोल विज्ञानी एंडर्स सेल्सियस ने सेंटीग्रेड तापमान का स्तर पेश किया।
1760 – जुपिटर हामोन, एक अफ्रीकी अमेरिकी गुलाम ने “एक इवनिंग थॉट” नामक कविता का प्रकाशन किया।
1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या हुई।
1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
1800 – क्रिसमस दिवस पहले अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर एक सार्वजनिक अवकाश बना था।
1814 – चर्च मिशनरी सोसाइटी के शमूएल मार्सडे ने ओहई में न्यूजीलैंड के पहले धर्मोपदेश का प्रचार किया।
1818 – पहला ज्ञाप क्रिसमस कैरोल ‘साइलेंट नाइट होली नाइट’ आॅस्ट्रेलिया के चर्च में गाया गया।
1868 – विरोध के बावजूद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ए जॉनसन ने गृहयुद्ध में शामिल विद्रोहियों को आम माफी दी।
1878 – डॉक्टर चार्ल्स ड्राइस्डेल ने एक लेख लिख पहली बार तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
1892 – स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।
1924 – पहली अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न हुई।
1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1947 – पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।
1947 – चीन में संविधान प्रभाव में आया।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।
1974 – पहली बार वैज्ञानिकों ने फेरोन गैस से ओजोन की परत को नुकसान होने की जानकारी दी।
1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
2005 – मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।
2012 – दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।
2019 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर रोहतांग दर्रे सुरंग का नाम अटल सुरंग रखा गया।
2019 – सऊदी अरब और कुवैत के बीच साझे तेल कुओं को लेकर लगभग पांच साल से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।
2019 – मध्य फिलिपींस में तूफान ‘फनफोन’ से भारी तबाही हुयी और कैथॉलिक बहुल देश में लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ।
2020 – उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू के संबोधन के साथ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2020 (आईआईएसएफ-2020) का समापन हुआ।
2020 – ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रैक्जिट बाद का व्यापार समझौता हुआ।
2021 – झारखंड में हटिया राउरकेला रेलखंड पर दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हुई।
2022 – चीन के राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य आयोग ने कोविड-19 संबंधी आंकडों का दैनिक प्रकाशन बंद किया।
2022 – नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को तीसरी बार नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2022 – मॉलदीव में पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन को 11 वर्ष के कारावास की सजा व 5 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया।
2023 – भारतीय न्याय संहिता बिल कानून बने, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी दी।
2023 – नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 160 हुई।
2024 – नैनीताल में बस के 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से 3 की मौत हुई व 25 घायल हुए।
2024 – कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का विमान पक्षी की टक्कर से क्रैश होने से 42 लोग मारे गए व कुछ अन्य घायल हुए।
2024 – हरियाणा में बुधवार दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकंड पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – गोवा में टूरिस्ट बोट पलटी, एक की मौत, 20 जख्मी हुए।

*25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1642 – आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।
1861 – मदनमोहन मालवीय – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे , का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ ।
1872 – गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
1876 – मुहम्मद अली जिन्ना – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष का जन्म कराची में हुआ।
1880 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
1919 – नौशाद, प्रसिद्ध संगीतकार ।
1923 – धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में।
1924 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी – का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ ।
1925 – सतीश गुजराल, प्रसिद्ध चित्रकार।
1927 – राम नारायण -जिन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक एकल वाद्य यंत्र के रूप में झुके हुए वाद्य सारंगी को लोकप्रिय बनाया (तिथि कन्फर्म नहीं)।
1928 – कपिला वात्स्यायन प्रमुख विदुषी – सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय की धर्मपत्नी।
1930 – मोहन रानाडे – गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।
1936 – एन॰ धरम सिंह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1944 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।
1952 – पण्डित अजॉय चक्रबर्ती – प्रतिष्ठित भारतीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार, गीतकार, गायक और गुरु।
1959 – रामदास आठवले
भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बने।
1965 – योग गुरु बाबा रामदेव का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ।
1970 – इम्तियाज अनीस एक भारतीय घुड़सवार।
1972 – भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट – हरिता देओल (1996 में मृत्यु)।
1978 – मनोज कुमार चौधरी, सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।
1984 – इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का जन्म हुआ।

*25 दिसंबर को हुए निधन👉*

1846 – स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।
1901 – बेल्जियम के प्रख्यात भौतिकशास्त्री व आविष्कारक ज़ोनेबे ग्राम का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1942 – सर सिकंदर हयात खान ( 25/26 दिसंबर 1942) पंजाब के एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
1959 – प्रेम अदीब – भारतीय अभिनेता।
1972 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (अब चेन्नई) में निधन हुआ।
1977 – हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।
1994 – ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत के भू.पू. राष्ट्रपति।
1996 – भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट – हरिता देओल (1972 में जन्म)।
2004 – नृपेन चक्रबर्ती त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2005 – सरत चन्द्र सिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।
2007 – कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।
2009 – अजीत नाथ राय – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
2011 -सत्यदेव दुबे- नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक।
2015 – साधना – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2016 – जॉर्ज माइकल – एक अंग्रेजी गायक, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और परोपकारी कलाकार थे।
2020 – भारत में जन्में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हुआ।
2020 – सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार व कवि शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी का निधन हुआ।
2021 – ब्रिटिश रेडियो व्‍यक्तित्‍व जेनिस लॉन्ग (66) का निधन हुआ।
2022 – उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी फेबियन ओनील (49) का निधन हुआ।
2023 – हास्य कलाकार नील नंदा का 32 साल की उम्र में निधन हुआ।
2024 – दिग्गज मलयालम लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम.टी. वासुदेवन नायर (91) का निधन हुआ।

*25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 माता तुलसी पूजन दिवस (महोत्सव)।
🌟 आचार्य श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
🌟 श्री गोंदवलेकर महाराज पुण्यतिथि।
🌟 महामना श्री मदनमोहन मालवीय जयन्ती (तारीखानुसार)।
🌟 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जयन्ती (101वीं , सुशासन दिवस)।
🌟 श्री एन॰ धरम सिंह जयन्ती।
🌟 योग गुरू बाबा रामदेव जन्म दिवस (60वां)।
🌟 श्री ज्ञानी जैल सिंह स्मृति दिवस।
🌟 श्री सरत चन्द्र सिन्हा स्मृति दिवस।
🌟 श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस।
🌟 क्रिसमस डे (क्रिश्चियन , ईसा मसीह जयन्ती)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button