पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 22 दिसम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 22 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 दिसम्बर 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 10:54 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 29:33 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* कौलव – 10:54 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* ध्रुव – 16:40 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 07:09
*🌄सूर्यास्त-* 17:29
*🌙चन्द्रोदय-* 09:01
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 10:07 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:40
*🤖राहुकाल-* 08:27 से 09:44
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 पौष सुदी द्वितीया 10:54 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , शक पौष मासारंभ , अयन करिदिन , सर्वदोषनाशक रवियोग 29:32 से , रज्जब मासारंभ (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री रणकपुर महोत्सव पूर्ण , उर्स मेला प्रारंभ (अजमेर) , राष्ट्रीय गणित दिवस (श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जयन्ती) , सबसे छोटा दिन / शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर उत्तरी गोलार्द्ध )।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 पौष सुदी तृतीया 12:15 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , विनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (पंचांग भेद से कल भी)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*पूजनीया महाभागाः*
*पुण्याश्च गृहदीप्तयः ।*
*स्त्रियः श्रियो गृहस्योक्तास्-*
*तस्माद् रक्ष्या विशेषतः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-११
*अर्थात्👉*
_स्त्रियाँ घर की लक्ष्मी कही गई हैं। ये अत्यन्त सौभाग्यशालिनी, आदर के योग्य, पवित्र तथा घर की शोभा हैं, अतः इनकी विशेषरूप से रक्षा करनी चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 दिसम्बर 2025 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धनार्जन करने में सफलता निश्चित है । व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम को आराम का अवसर मिलेगा।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय व धार्मिक भावना बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। खुद के लिए समय निकालें , व्यायाम करें। आराम करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवर्तनशील मौसम का ध्यान रखें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट न हो इसलिए संस्कार लाभप्रद रहेंगे। थकान रहेगी , खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा । विवाद से दूर रहे। यात्रा में अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह लाभकारी होगा । अधीनस्थों की ओर ध्यान दें भाग्योदय होगा। बाहर का खाना खाने से बचें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। अनचाहे दोस्त न बनाएँ।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। नींद व विश्राम को समय दे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे व भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। योजनाएं फलीभूत होंगी। आराम भरपूर करें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। बुजुर्गों से आशीर्वाद जरूर लें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखना आवश्यक है । लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा , जीवनसाथी खुश है तो धन के योग हैं। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें नहीं तो स्वास्थ्य पर असर निश्चित है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बेकार के झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं सतर्क रहें । कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका आध्यात्म पर ध्यान और विश्वास बढेगा।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
146 ईसापूर्व – कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ, इसमें रोमियों की विजय हुई।
1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
1843 – रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1851 – देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गयी।
1882 – थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1885 – ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
1891 – ‘323 ब्रूसीय’ फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।
1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1940 – मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1941 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1956 – ब्रिटेन और फ़्रांस ने मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।
1957 – ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1966 – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1972 – निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1978 – थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1989 – रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
1989 – चाड ने संविधान अपनाया।
2002 – दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
2005 – अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 60/209 प्रस्ताव पारित किया । जो प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर कोमनाया जाता है।
2005- ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2007 – फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2008- शसक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
2019 – आठ पश्चिम अफ्रीकी देशों ने अपनी साझा मुद्रा का नाम बदल कर इको करने का फैसला किया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF 2020 ) का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन किया।
2020 – पाकिस्तान में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत हुई।
2021 – जयपुर में राजपूत समाज के लोग सबसे बड़े सगंठन श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 साल पूरे होने के जश्न पर एकत्रित हुए।
2021 – डीआरडीओ ने स्वदेश में ही विकसित नई पीढ़ी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ‘प्रलय’ का पहला सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2022 – नेपाल के नवनिर्वाचित सांसदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
2022 – दक्षिण भारत की कडू कुरुबा आदिवासियों को आरक्षण , संसद में ST में शामिल करने का विधेयक पास हुआ।
2023 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर गाजा के लिए अत्यंत आवश्यक सहायता की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए 13-0 से मतदान हुआ, जिसमें रूस और अमेरिका ने भाग नहीं लिया।
2023 – हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन का आयोजन (19 – 22 दिसंबर 2023), थाईलैंड, बैंकॉक में हुआ।
2024 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुवैत के सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ से नवाजे गए।
*22 दिसंबर को जन्में व्यक्ति👉*
1666 – गुरु गोविंद सिंह – सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु (5 जनवरी 1666 का वर्णन अधिक मिलता है)।
1853 – रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा देवी का जन्म हुआ।
1866 – मौलाना मज़हरुल हक़ – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1887 – श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।
1948 – पंकज सिंह – समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
*22 दिसंबर को हुए निधन👉*
1882 – रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन नामक अमरीकी दार्शनिक और लेखक का निधन हुआ।
1958 – तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
1975 – वसन्त देसाई – भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2014 – माधवी सरदेसाई एक भारतीय अकादमिक थी, जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल जाग के संपादक थी और लेखिका भी।
2021 – केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक पी टी थॉमस (71) का निधन हुआ।
2022 – स्लोवाक साइकिल-सवार एंटोन टकाक (71) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ब्लूग्रास और कंट्री संगीतकार और गीतकार लॉरा लिंच (65) की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
2024 – अमेरिकी रसायनज्ञ, शोधकर्ता और शिक्षाविद स्टुअर्ट ए. राइस (92) का निधन हुआ।
*22 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री रणकपुर महोत्सव पूर्ण।
🌟 उर्स मेला प्रारंभ (अजमेर)।
🌟 राष्ट्रीय गणित दिवस (श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जयन्ती)।
🌟 सबसे छोटा दिन / शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर उत्तरी गोलार्द्ध )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

