हरियाणा

यमुनानगर में घना कोहरा, सफर हुआ मुश्किल; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

यमुनानगर  : यमुनानगर इस समय कोहरे की मोटी सफेद चादर में पूरी तरह लिपटा हुआ है। सुबह से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। कई जगहों पर लोग बेहद सतर्क होकर वाहन चलाने को मजबूर हैं।

इस कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर सड़क किनारे रहने वाले झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों पर देखने को मिल रहा है। खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर ये लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और पतले कंबलों का सहारा ले रहे हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस ठंड में सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक ठंड से राहत के पुख्ता इंतज़ाम नज़र नहीं आ रहे, जिससे गरीब और बेघर लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जरूरत है कि प्रशासन जल्द से जल्द रैन बसेरों और गर्म कपड़ों की व्यवस्था करे, ताकि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंडी हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ गई है और आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।

Related Articles

Back to top button