हरियाणा

रोटरी क्लब ने चलाया सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान

भिवानी, (ब्यूरो): ऑटो मार्केट में रोटरी क्लब भिवानी डाउनटाउन द्वारा सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार व टीम गौरक्षक संजय परमार ने शिरकत की। उन्होंने वाहन चालकों को धुंध में गाड़ी सावधानी पूर्वक चलाने का संदेश दिया तथा गाडिय़ों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य किया। गौवंश के गले में भी रिफ्लेक्टर डाले गए जिससे की धुंध व अंधेरे में सडक़ पर गौवंश दिखाई दे और दुर्घटना से बचाव हो सके। एसएचओ संजय कुमार ने कहा कि धुंध के इस मौसम में दुर्घटनाओं में वृद्धि होने से यह आवश्यक हो जाता है कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगे हों ताकि वाहन चालकों को आगे चलने वाले वाहनों का पता चल सके। रोटरी क्लब की तरह और संगठन भी इस विषय पर अपने स्तर पर पहल करें तो कई जाने बचाई जा सकती हैं। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सुषमा दीक्षित ने भी धुंध के मौसम में सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों पर रिफ्लेक्टर और गौवंश पर कॉलर लगाने की क्लब की मुहिम को जान-माल से नुकसान से बचने वाला कदम बताया। प्रोजेक्टर चेयर रोटेरियन अमित सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर रोटरी के पूर्व प्रांतपाल डा. वीबी दीक्षित, डा. प्रेम चराया, डा. बुद्धदेव आर्य, सीपी चावला, डा. सानू वर्मा, अशोक कुमार, दर्शन मिढ्ढा, पंकज ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button