पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 18 दिसम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 18 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 दिसम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 29:01 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 20:07 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* विष्टि – 15:49 तक
*💫पश्चात्-* शकुन
*✨योग-* धृति – 15:04 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 07:07
*🌄सूर्यास्त-* 17:27
*🌙चन्द्रोदय-* अगले दिन सुबह 06:33
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:38
*🤖राहुकाल-* 13:34 से 14:52
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉पौष बदी चतुर्दशी 29:01 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , मासिक शिवरात्रि व्रत / शिव चतुर्दशी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 15:47 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:07 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:07 तक , बिछुड़ा , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान शीतलनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण चतुर्दशी) , गुरु श्री घासीदास जयन्ती (छत्तीसगढ़) , अल्प संख्यक अधिकार दिवस (भारत) , विश्व अरबी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र) व अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ (International Migrants Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष बदी अमावस्या पूर्णरात्रि , स्नानदानश्राद्धादि की देवपितृकार्य पौषी कुहू अमावस्या , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यः कश्चिदप्यसम्बद्धो*
*मित्रभावेन वर्तते ।*
*स एव बन्धुस्तन्मित्रं सा*
*गतिस्तत् परायणम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-३८
*अर्थात्👉*
_पहले से कोई सम्बन्ध न होने पर भी जो मित्रता का बर्ताव करे, वही बन्धु, वही मित्र, वही सहारा और वही आश्रय है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 दिसम्बर 2025 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से मानसिक तनाव कम होगा। हल्की थकान रहेगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति व सम्मान मिलने के योग हैं। आपका आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। मन हल्का रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1271 – मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।
1398 – तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
1777 – अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
1787 – अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।
1833 – रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।
1839 – अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
1849 – विलियम बांड ने *टेलीस्कोप के जरिये* चांद की पहली फोटोग्राफ ली।
1865 – अमेरिका में पहला मवेशी आयात कानून पारित हुआ।
1878 – अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।
1899 – फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये।
1902 – इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1914 – ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।
1917 – सोवियत रेजीमेंट ने फिनलैंड की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1935 – एडवर्ड बेंस चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने।
1938 – जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।
1941 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।
1945 – दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1960 – नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहाल का शुभारंभ।
1966 – खगोलशास्त्री रिचर्ड वॉकर ने शनि ग्रह के उपग्रह एपिमीथियस की खोज की थी।
1973 – इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।
1988 – ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।
1989 – सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।
1995 – अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
1997 – भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।
1999 – श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।
2002 – हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।
2005 – भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की।
2006 – मलेशिया में बाढ़ से कम से कम 118 लोगों की मौैत तथा चार से लाख से अधिक लोग बेघर।
2006 – संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार चुनाव।
2008 – कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत।
2007 – जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
2014 – सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2015 – ब्रिटेन के कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया।
2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण पदक।
2019 – उच्चतम न्यायालय ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में चारों दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखी।
2019 – अमरीका के दक्षिण पूर्व में आंधी-तूफान से चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
2020 – इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया के स्कूल से अगवा किए गए 300 बच्चों को छोड़ दिया।
2020 – भारत और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती (IND-INDO CORPAT) का 35 वां संस्करण 17 से 18 दिसंबर 2020 तक आयोजित किया गया।
2021 – भारत ने DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित सतह से सतह पर 1000 से 2000 कि.मी. मारक क्षमता वाली अग्नि प्राइम मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत औऱ ताजिकिस्तान ने राजनयिक प्रशिक्षण और सहयोग कार्यक्रम के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 – पाकिस्तान के कराची में गैस विस्फोट से लगभग 16 लोगों की मौत व 13 अन्य घायल हुए।
2022 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’ को भारतीय नौसेना को समर्पित किया।
2022 – FIFA World Cup : पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल के बाद अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बना।
2023 – गांसु प्रांत के जिशिशान काउंटी में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 127 लोगों की मौत हुई , चीन का 13 वर्षों में सबसे भीषण भूकंप था ये।
2023 – आइसलैंडिक ज्वालामुखी देश की राजधानी रेक्जाविक से 40 किमी दूर रेक्जानेस प्रायद्वीप पर फटा।
2024 – रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (सभी प्रारूपों से) संन्यास लिया।
2024 – मुंबई समुद्र में भारतीय नौसेना की नाव एक यात्री नौका से टकराने से 13 लोगों की मौत हुई जबकि 100 से ज्यादा को बचा लिया गया।
*18 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1756 – गुरु घासीदास – भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत।
1887- भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार।
1909 – वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1924 – ई एस वेंकटरमैय्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व 19वें न्यायाधीश।
1955 – उद्योगपति विजय माल्या का जन्म हुआ।
1977 – श्रुति सेठ – एक भारतीय दूरदर्शन वीडियो जॉकी, अभिनेत्री और उद्यमी।
1986 – ऋचा चड्ढा – बॉलीवुड में कार्यरत एक अभिनेत्री।
1987 – राम मोहन नायडू किंजरपु श्रीकुलम (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र), आंध्र प्रदेश से 16 वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के राजनेता और संसद सदस्य।
*18 दिसंबर को हुए निधन👉*
1971 – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, एक प्रसिद्ध निबंधकार।
1980 – मुकुट बिहारी लाल भार्गव – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे।
1980 – एलेक्सी कोज़ीगिन – सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।
2000 – फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन।
2001 – अमल कुमार सरकार भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 8वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2004 – विजय हज़ारे – भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।
2007 – सदानंद बकरे – भारत के प्रसिद्ध शिल्पकार, चित्रकार व मूर्तिकार थे।
2011 – अदम गोंडवी – भारतीय कवि थे।
2021 – चीन की सबसे बुजुर्ग महिला अलीमिहान सेयती का 135 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 – ब्रिटिश वास्तुकार रिचर्ड रोजर्स (88) का निधन हुआ।
2021 – ‘2002 गोधरा दंगों’ का नेतृत्व करने वाले पूर्व एससी जज जस्टिस जीटी नानावती (86) का निधन हुआ।
2022 – तलवार निगलने के अपने कारनामों के लिए तीन बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक अमेरिकी काउंट डेसमंड (81) का निधन हुआ।
2023 – मोरक्कन फुटबॉल खिलाड़ी अब्देररहीम वुआकिली (53) का निधन हुआ।
2023 – स्वीडिश फुटबॉल खिलाड़ी बो लार्ससन (79) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन एथलीट क्लाउस वोल्फमैन (78) का निधन हुआ।
*18 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान शीतलनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण चतुर्दशी)।
🌟 गुरु श्री घासीदास जयन्ती (छत्तीसगढ़)।
🌟 अल्प संख्यक अधिकार दिवस (भारत)।
🌟 विश्व अरबी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ (International Migrants Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

