हरियाणा

टीआईटी में पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न, 2000 बैच की रजत जयंती मनाई

भिवानी, (ब्यूरो): टीआईटी में आयोजित वर्ष 2000 बैच की सिल्वर जुबली (रजत जयंती) के रूप में उत्साह, ऊर्जा और भावनात्मक जुड़ाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुँचे संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों ने 25 वर्षों की अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक यात्रा को स्मरण करते हुए एक बार फिर अपने प्रिय परिसर से आत्मीयता से जुड़ाव महसूस किया और संस्थान के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अश्वनी गोयल ने बताया कि सिल्वर जुबली एलुमनाई मीट के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कैंपस भ्रमण तथा संवादात्मक सत्रों का आयोजन किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण बना रहा। 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपने औद्योगिक, तकनीकी और पेशेवर अनुभव साझा करते हुए वर्तमान विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण, उद्यमशीलता, उद्योग की बदलती आवश्यकताओं और उभरती तकनीकों के विषय में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। संस्थान के निदेशक प्रो. बी.के. बेहरा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 2000 बैच की सिल्वर जुबली जैसे अवसर न केवल स्थान की गौरवशाली विरासत को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों को अनुभवी पूर्व छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद का बहुमूल्य अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 2000 बैच के पूर्व छात्रों को सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया तथा स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

Related Articles

Back to top button