राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 14 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 14 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल,रविवार, दिनांक 14 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 दिसम्बर 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 18:51 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 08:18 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* विष्टि – 18:51 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सौभाग्य – 11:44 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 07:05
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 26:51
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 21:41 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:36
*🤖राहुकाल-* 16:08 से 17:25
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉पौष बदी दशमी 18:51 तक पश्चात् एकादशी शुरू , पौष दशमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 08:19 तक , विघ्नकारक भद्रा 05:45 से 18:51 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री गोंदवलेकर महाराज पुण्यतिथि (पौष कृष्ण दशमी) , श्री संजय गांधी जयन्ती , श्री रणवीर राजकपूर जयन्ती , फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (परमवीर चक्र सम्मानित) बलिदान दिवस , राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय वानर दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉पौष बदी एकादशी 21:22 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , सफला एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*गोकुलस्य तृषार्तस्य*
*जलार्थे    वसुधाधिप ।*
*उत्पादयति यो विघ्नं*
*तं विद्याद् ब्रह्मघातिनम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व २४
*अर्थात् 👉*
_पृथ्वीनाथ! जो प्यास से पीड़ित हुई गौओं के पानी पीने में विघ्न डालता है, उसे भी ब्रह्मघाती जाने।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 दिसम्बर 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यस्त रहोगे , खुद के लिए समय निकालें। ऐसा दिन है जब काम का दबाव तो रहेगा परन्तु आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। वरिष्ठ से लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1287 – उत्तर पश्चिमी नीदरलैंड में सेंट लूसिया की बाढ़ के दौरान 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।
1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।
1702 – जॉन चर्चिल को मार्लबोरो का राजा बनाया गया।
1708 – प्रॉसपर जॉयोट का ‘इलेक्ट्रा’ का पेरिस में प्रीमियर शुरू किया गया।
1782 – चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना को ब्रिटिशों द्वारा खाली किया गया।
1788 – स्पेन के राजा चार्ल्स तृतीय की मृत्यु हो गई है और उनका बेटा चार्ल्स चतुर्थ उसका उत्तराधिकारी बना।
1805 – ब्रिटेन के एक लोहार जार्ज ब्रैंन्कलन ने पत्थर के कोयले की खोज की।
1819 – अलाबामा अमेरिका का 22वां राज्य बना।
1896 – ग्लासगो सबवे तीसरा सबसे पुराना भूमिगत मेट्रो दुनिया खोला गया।
1901 – महात्मा गांधी पोरबंदर के रास्ते राजकोट तक पहुँचे।
1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
1911 – नॉर्वे के खोजकर्ता रोअल्ड एमन्डसन दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1918 – ब्रिटेन की महिलाओं ने पहली बार आम चुनावों में मतदान किया।
1920 – पंजाब में अकाली दल की स्थापना हुई।
1921 – एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स’ की उपाधि से विभूषित किया।
1927 – इराक को ब्रिटेन से आजादी मिली। हालांकि ब्रिटिस सेना वहां बनी रही।
1944 – अमेरिकी संसद ने देश की सेना में जनरल का पद सृजित करने की मंजूरी दी।
1946 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने न्यूयॉर्क में मुख्यालय बनाने के पक्ष में मतदान किया।
1960 – आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की स्थापना की गई।
1960 – आॅस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा। यह टेस्ट इतिहास का पहला टाई मुकाबला था।
1981 – ज़ायोनी शासन की संसद ने औपचारिक रुप से सीरिया की गोलान पहाड़ियों को अपने अधिकार में कर लिया।
1982 – ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1995 – बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1997 – ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 – 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 – जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2002 – पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
2003 – अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
2003 – मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 – बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।
2007 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ हुई।
2008 – भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
2019 – दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका के डेनमान ग्लेशियर में दुनिया की सबसे गहरी जगह  खोजी गयी।
2019 – सूडान के पूर्व राष्‍ट्रपति उमर अल बशीर को धनशोधन और भ्रष्‍टाचार मामले में खारतुम की एक अदालत ने दो वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई।
2019 – जमैका की टोनी एन सिंह चुनी गईं मिस वर्ल्ड 2019, भारत की सुमन राव तीसरे नंबर पर रही।
2020 – जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोविड-19 को लेकर आयोजित की जाने वाली बैठक की अध्‍यक्षता की।
2020 – मेसर्स गार्डेन रिज शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता में बना प्रोजेक्ट 17ए के तीन जहाजों में एक हिमगिरि लॉन्च किया गया।
2021 – भारतीय मूल की लीना नायर को फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल (Chanel) ने लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव (CEO) नियुक्त किया।
2021 – यूएई ने एक जनवरी से साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह करने की घोषणा की। साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह होने के बाद यूएई दुनिया का ऐसा पहला देश बन जाएगा।
2021 – चाबहार बंदरगाह के संयुक्त उपयोग को लेकर भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान ने वार्ता की।
2022 – राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।
2023 – पुणे के एस.पी. कॉलेज में कुल तीन हजार 66 अभिभावकों ने अपने बच्‍चों को कहानियां पढकर सुनाई और एक नया विश्‍व रिकॉर्ड स्‍थापित किया।
2023 – भारतीय नौसेना के पोत तारमुगली की नियुक्ति की।
2024 – संभल में 1000 साल पुराना मन्दिर जो 46 साल से बंद था , को खोला गया, कुआं भी निकला; इसी इलाके में हिंसा हुई थी।

*14 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1546 – डेनमार्क के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और गणितज्ञ टैको ब्राहे (tycho brahe) का जन्म हुआ।
1864 – जगत नारायण मुल्ला – अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1910 – उपेन्द्रनाथ अश्क- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार।
1918 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
1922 – निकोले बासोव, नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी भौतिक विज्ञानी(कन्फर्म नहीं)।
1924 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ।
1931 – जॉन एलिया उर्दू के एक महान शायर।
1934 -श्याम बेनेगल- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1936 – विश्वजीत चटर्जी – भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1946 – संजय गाँधी – भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।
1953 – विजय अमृतराज- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी व कोमेन्ट्रेटर।
1980 – जूही परमार – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1984 – दिव्यांका त्रिपाठी दहिया – एक टेलीविज़न उद्योग में काम करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री।
2000 – दीक्षा डागर – एक भारतीय पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं, जो बधिर भी हैं।

*14 दिसंबर को हुए निधन👉*

1799 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
1966 – शैलेन्द्र- गीतकार ।
1971 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2018 – तुलसी रामसे – हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों को खास जगह देने वाले मशहूर निर्माता – निर्देशक थे।
2019 – सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ का निधन।
2020 – एरिक वाल्टर “फ्रिट्ज़ी” फ्रीमैन ओएएम एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे।
2020 – हिंद केसरी पहलवान श्रीपति खांचनाले (86) का निधन हुआ।
2021 – जमैकन बासिस्ट फ़िल चेन (75) का निधन हुआ।
2022 – जर्मन कवि वूल्फ़ कर्स्टन (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज मैकगिनिस (73) का निधन हुआ।
2024 – विश्वविख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन (73) का निधन हुआ (15 दिसंबर का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।

*14 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री गोंदवलेकर महाराज पुण्यतिथि (पौष कृष्ण दशमी)।
🌟 श्री संजय गांधी जयन्ती।
🌟 श्री रणवीर राजकपूर जयन्ती।
🌟 फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (परमवीर चक्र सम्मानित) बलिदान दिवस।
🌟 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय वानर दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button