राष्ट्रीय लोक अदालत आज, अधिकतम निपटारे के लिए तैयारियां तेज: नीलम कुमारी
नारनौल, (ब्यूरो): हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार जिला महेंद्रगढ़ में 13 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारीयां लगातार जारी है। इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों और मुकदमेबाजी-पूर्व विवादों संभव समाधान सुनिश्चित करना है। इसी संबंध में आज राज्य स्तर पर
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के सदस्य सचिव, जगदीप सिंह ने इस वर्ष की चौथी और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की गहन समीक्षा भी की है।
यह समीक्षा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश और हालसा की कार्यकारी चेयरपर्सन, न्यायमूर्ति लिसा गिल के मार्गदर्शन में की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, नीलम कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां नारनौल और जिले के अन्य तालुकों में युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों और मुकदमेबाजी-पूर्व विवादों के अधिकतम संभव समाधान को सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य सभी संबंधित पक्षों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना। उन्होंने बताया कि नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में आयोजित लोक अदालतों में सम्बंधित व्यक्ति सीधे जाकर अपना ट्रैफिक चालान भी भुगत सकता है।
सीजेएम ने वादियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं ताकि सौहार्दपूर्ण निपटान के माध्यम से उन्हें जल्द और पर्याप्त राहत मिल सके।
यह वर्ष की अंतिम लोक अदालत है और इसका सफल समापन सुनिश्चित करने के लिए केंद्रित और अथक प्रयास किए जा रहे हैं।




