राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 11 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 11 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 11 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 दिसम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 13:59 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 27:56 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* बव. – 13:59 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 11:39 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 24:07
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 13:31 से 14:49
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉पौष बदी सप्तमी 13:59 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री भानुसप्तमी , श्री कालाष्टमी व्रत (पंचांगभेद से कल भी) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री ओशो रजनीश जन्मोत्सव , श्री प्रणब मुखर्जी जयन्ती , अभिनेता दीलीप कुमार जयन्ती , श्री बिनायक आचार्य स्मृति दिवस , सितार वादक श्री रविशंकर स्मृति दिवस , श्री विश्वनाथन आनन्द जन्मदिवस , अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस व विश्व बाल कोष दिवस (यूनिसेफ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष बदी अष्टमी 14:59 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री कालाष्टमी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पृथ्व्यपतेजोऽनिलखे समुत्थिते*
*पञ्चात्मके  योगगुणे  प्रवृत्ते ।*
*न  तस्य  रोगो न जरा न मृत्युः*
*प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्।।*
★(२/१२ श्वेताश्वतरोपनिषद्)
*भावार्थ👉*
_पृथिवी,जल,अग्नि,वायु और आकाश इन पाँच महाभूतों का भली-भाँति उत्थान होने पर जिस योग की प्राप्ति होती है उससे शरीर योग अग्नि के समान तेजस्वी हो जाता है तथा बुढ़ापे और मृत्यु से मुक्त हो जाता है। अतः इन पाँचों तत्त्वों की शुद्धि आवश्यक है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*11 दिसम्बर 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी गलत फहमी से बचें। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये और भी बेहतर व बीजी रह सकता है। आप किसी सामाजिक आयोजन , कार्यक्रम आदि में जा सकते हैं। धार्मिक विचार अग्रसर होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। प्रेमीजनों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। किसी प्रयोजन की हल्की चिंता रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1618 – रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
1780 – जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।
1816 – इंडियाना अमेरिका का 19वां राज्य बना।
1845 – प्रथम आंग्ल सिख युद्ध शुरू हुआ।
1858 – बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1907 – आग से न्यूजीलैंड की संसद जलकर पूरी तरह से तबाह हुई।
1913 – विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा की पेंटिंग संग्रहालय से चोरी होने के दो साल बाद बरामद की गई।
1931 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका को विधायी स्वतंत्रता दी।
1937 – यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
1941 – जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1946 – यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1949 – खाशाबा जाधव – नागपुर की कुश्ती स्पर्धा में प्रतिस्पर्धी को मात्र पांच मिनट के भीतर ही चित कर दिया।
1960 – बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में भी 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
1964 – संयुक्त राष्ट्र के युनिसेफ़ की स्थापना हुई। यह संगठन 150 से अधिक देशों में सक्रिय है। इसका केंद्र न्यूयार्क में है।
1967 – पश्चिम भारत में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की मौत हुई।
1969 – अफ्रीकी देश लीबिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1994 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।
1997 – ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 – 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2002 – स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
2003 – मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
2014- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की , जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 दे दी।
2019 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने पर्यवेक्षण उपग्रह रीसैट- टू बी आर वन को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2019 – संसद ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी दी; राज्‍यसभा ने विधेयक को 105 के मुकाबले 125 वोटों से पारित किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोएव के बीच एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
2021 – भारत ने पोखरण रेंज से हेलीकॉप्टर से दागी जाने वाली स्वदेशी टैंकरोधी मिसाइल व पिनाका ई आर, मल्‍टी बैरल राकेट लॉन्‍चर प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया।
2021 – भारत ने मानवीय सहायता के अन्‍तर्गत चिकित्सा आपूर्ति अफगानिस्तान भेजी।
2022 – कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के नए सीएम की शपथ ली , मुकेश अग्निहोत्री ने ली डिप्‍टी सीएम पद की शपथ।
2022 – महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक मनाकर लौट रहे 48 छात्रों से भरी बस पलटने से 2 की मौत व कई की हालत गंभीर बनी।
2023 – पूर्व प्रधानमंत्री और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में पोलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु डिवाइन हार्ट फाउंडेशन (इंडिया) के 27वें वार्षिक समारोह में शामिल हुईं।
2024 – नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने भारत में अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भेंट की और कई चर्चाओं में भाग लिया।

*11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1810 – अल्फ्रेड डोमोसे – फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि का पेरिस में जन्म हुआ।
1882 – सुब्रह्मण्य भारती, तमिल कवि।
1892 – अयोध्यानाथ खोसला – राज्य सभा के पूर्व सदस्य ( विज्ञान एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित )।
1922 – बॉलीवुड अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का पाकिस्तान के पेशावर में जन्म हुआ।
1931 – ओशो रजनीश – धार्मिक आन्दोलनकर्ता।
1935 – देश के पूर्व राष्ट्रपति , पूर्व विदेशमंत्री , पूर्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का जन्म पश्चिमबंगाल के बीरभूम में हुआ।
1942 – आनंद शंकर – भारतीय गीतकार और संगीतकार थे।
1967 – लिसी सैम्युल -एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।
1969 – शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद का जन्म हुआ।
1969 – ज्योतिर्मयी सिकदर – भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक हैं।
1980 – अनिल कुमार मान भारत के प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल कुश्ती पहलवान।

*11 दिसंबर को हुए निधन👉*

1666 – हॉलेन्ड के प्रख्यात चित्रकार फ़्रेन्ज़ हेल्ज़ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1938 – जगत नारायण मुल्ला – अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1949 – कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य – प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
1967 – न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे मुख्य न्यायाधीश थे।
1983 – बिनायक आचार्य
उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1988 – नागेन्द्र सिंह – अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
1998 – कवि प्रदीप, प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
2004 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी, कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री ।
2012- रवि शंकर – भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक ।
2017 – सुनीता जैन – हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार थीं।
2019 – बारकोड की खोज करने वाले जॉर्ज लॉर का निधन।
2019 – तारासिन्हा , विज्ञापन एजेंसी स्थापित करने वाली पहली भारतीय महिला (87) का निधन हुआ।
2021 –  अमरीका की जानी मानी उपन्‍यासकर एनी राइस का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी संगीत रचयिता एंजेलो बदलमेंती (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता आंद्रे ब्रॉगर (61) का निधन हुआ।
2023 – जापानी पेशेवर पहलवान ओसामु किडो (73) का निधन हुआ।
2023 – अफ्रीकी गायक – गीतकार ज़ाहरा (36) का निधन हुआ।
2024 – प्रसिद्ध गुजराती गायक पुरूषोत्तम उपाध्याय (90) का निधन हुआ।

*11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री ओशो रजनीश जन्मोत्सव।
🌟 श्री प्रणब मुखर्जी जयन्ती।
🌟 अभिनेता दीलीप कुमार जयन्ती।
🌟 श्री बिनायक आचार्य स्मृति दिवस।
🌟 सितार वादक श्री रविशंकर स्मृति दिवस।
🌟 श्री विश्वनाथन आनन्द जन्मदिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस।
🌟 विश्व बाल कोष दिवस (यूनिसेफ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button