हरियाणा

नक्सली फंडिंग मामले में रोहतक पर NIA की नजर, MDU का छात्र नेता जांच के दायरे में

रोहतक : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए.) ने लाखनमाजरा में छत्तीसगढ़ निवासी प्रियांशु कश्यप से जुड़े मामले में 2 दिन तक जांच के बाद अब महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के छात्र नेता को भी जांच दायरे में शामिल किया है।

सूत्रों अनुसार एन.आई.ए. की 4 सदस्यीय टीम एक सप्ताह से रोहतक में ठहरी है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी को रोहतक में माओवादी और नक्सली फंडिंग के तार जुड़े होने के सुराग मिले हैं। साल 2022 में एन. आई.ए को नक्सली फंडिंग के मामले में कुछ जानकारी मिली थी। उस वक्त जांच एजेंसी को पता चला कि उत्तर प्रदेश के जनपदों में नक्सल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए संदिग्ध लोग युवाओं को भड़का रहे हैं। एन. आई. ए. ने शुरूआती तौर पर तथ्य जुटाए और इसी के आधार पर जनवरी 2023 में लखनऊ जोन में एक एफ.आई.आर. दर्ज की। एन.आई.ए. प्रतिबंधित संगठन सी.पी.आई. (माओवादी) के लिए उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में नैटवर्क बनाकर फंडिंग के साथ ही युवाओं की फौज तैयार करने वालों की छानबीन भी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button