राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 10 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 10 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 दिसम्बर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 13:48 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* मघा – 26:45 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* वणिज – 13:48 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वैधृति – 12:45 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 07:02
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 23:11
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:13 से 13:31
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 पौष बदी षष्ठी 13:48 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:45 तक , विघ्नकारक भद्रा 13:47 से 25:53 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:45 तक , राजयोग 26:45 से सूर्योदय तक , कुमारयोग , वैधृति पुण्यम् , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री मोरया गोसावी पुण्यतिथि – चिंचवड (पुणे) , चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य जयन्ती , शहीद वीर श्रीनारायण सिंह बलिदान दिवस (कन्फर्म नहीं) , चौधरी दिग्म्बर सिंह स्मृति दिवस , अभिनेता श्री अशोक कुमार स्मृति दिवस , विश्व मानवाधिकार दिवस (यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे) , इंतिफादा दिवस (फिलीस्तीनियों का आन्दोलन दिवस , कन्फर्म कर लें) , अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस व हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह , कन्फर्म नहीं)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉पौष बदी सप्तमी 13:59 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*इह  लोके  हि  धनिनां*
*परोऽपि स्वजनायते ।*
*स्वजनोऽपि दरिद्राणां*
*सर्वदा   दुर्जनायते  ॥*
*भावार्थ👉*
_इस संसार में धनिकों के लिए पराया व्यक्ति भी अपना हो जाता है और निर्धनों के मामले में तो अपने लोग भी दुर्जन हो जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 दिसम्बर 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम को प्रभावित कर सकता है। समय का सदुपयोग कैसे हो , इस पर विचार कर पाएंगे। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी आपके घर पर आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। प्रेमी के लिए दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल कर रहने की जरूरत है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। कार्यालय में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढे़गा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से और बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थीयों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, संतान सुख प्राप्त होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सेहत बढिया रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा । किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1582 – फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।
1817 – मिसिसिपी को अमेरिका के 20 वें राज्य के रूप में स्वीकार किया।
1884 – हकलबेरी फिन के मार्क ट्वेन एडवेंचर्स पहली बार लंदन में प्रकाशित हुआ।
1887 – आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1898 – पेरिस संघि के बाद स्पेन-अमेरिकी युद्ध समाप्त हुआ।
1901 –  पहला नोबेल पुरस्कार समारोह, अल्फ्रेड नोबेल की मौत की पांचवीं वर्षगांठ पर स्टॉकहोम में आयोजित किया गया।
1902 – तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।
1903 – पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1929 – बेल्जियम के निकट नामुर में एक ट्रेन दुर्घटना में 17 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।
1940 – हिटलर ने बर्लिन में मुनीतिओन्स कार्यकर्ताओं के लिए एक भाषण दिया।
1941 – जापान ने गुआम की लड़ाई पर जीत हासिल की।
1945 – एल्काइड डी गैसपीरी इटली के प्रधानमंत्री बने।
1947 – सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1950 – मानव अधिकार दिवस घोषित किया।
1953 – अल्बर्ट स्चित्ज़र को 1952 नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1960 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की।
1961 – सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।
1963 – अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1994 – यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
1998 – अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
2000 – नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
2002 – अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
2003 – कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
2004 – ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
2005 – कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2006 – चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
2007 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।
2013 – मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना ।
2019 – लाेकसभा में 126वां संविधान संशोधन विधेयक पारित; अनु. जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षण अगले दस वर्ष और बढ़ा।
2020 – को भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन (India Water Impact Summit) शुरू हुआ।
2020 – गूगल ने विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, प्रोफेसर और लेखक सर विलियम आर्थर लुईस को विशेष डूडल बनाकर सम्मानित किया।
2020 – इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज (Zena Wooldridge) को वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी।
2021 – बिहार में भागलपुर के नवगछिया बाजार में एक के बाद एक 21गैस सिलेंडर फटे।
2021 – भारत ने ग्लोबल मिथेन इनिशिएटिव स्टीयरिंग लीडरशिप बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – केरल के CM पिनाराई विजयन ने CIAL में देश का पहला चार्टर गेटवे बिजनेस जेट टर्मिनल समर्पित किया।
2022 – कोरिया गणराज्य के दूतावास व भारत-रिपब्लिक ऑफ कोरिया फ्रेंडशिप सोसाइटी ने इंडो-कोरियाई फ्रेंडशिप पार्क में भारत-कोरिया फ्रेंडशिप डे की सह-मेजबानी की।
2022 – भारत की महान एथलीट पीटी ऊषा इतिहास रचते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की पहली महिला अध्यक्ष बनी।
2023 – जेवियर माइली ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2023 – गाजा में इजरायली हमले में 24 घंटों के दौरान 133 फिलिस्तीनियों की मौत हुई।
2023 – ब्राजील के एक कार्य शिविर में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई।
2023 – प्रधानमंत्री ने भारत और कोरिया गणराज्य के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया।
2024 – यूपी के हाथरस में कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर से सात की मौत व कई घायल हुए।

*10 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1870 – यदुनाथ सरकार – प्रसिद्ध इतिहासकार।
1878 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल ,वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक।
1878 – मोहम्मद अली – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद।
1888 – प्रफुल्लचंद चाकी – स्वतन्त्रता सेनानी।
1902 – एस. निजलिंगप्पा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1908 – हंसमुख धीरजलाल सांकलिया – पद्म भूषण से सम्मानित पुरातत्त्वविद।
1945 – रंजना कुमार – नाबार्ड की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्षा।

*10 दिसंबर को हुए निधन👉*

1679 – यशवंतसिंह – औरंगज़ेब के दरबार का एक प्रभावशाली सामंत था।
1896 – स्वेडन के रसायनशास्त्री व नोबेल प्राइज के संस्थापक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन हुआ।
1963 – पणीक्कर, के. एम. – मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।
1995 – चौधरी दिगम्बर सिंह – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता।
2001 – अशोक कुमार – भारतीय अभिनेता।
2009 – दिलीप चित्रे, मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक।
2017 – लालजी सिंह – भारत के नामी नू – जीवविज्ञानी थे।
2018 – मुशीरुल हसन आधुनिक भारत के इतिहासकार थे।
2018 – सीएन बालाकृष्णन – केरल सरकार के मंत्री रहे।
2020 – दिग्गज नर्तक अस्ताद देबू का 73 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 – सुलोचना चव्हाण – एक मराठी गायिका थीं।
2022 – दिग्गज अमेरिकी खेल पत्रकार ग्रांट वॉल (49) का फीफा विश्व कप के दौरान कतर में निधन हुआ।
2022 – मराठी इंडस्ट्री मशहूर लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण (92) का निधन हुआ।
2023 –  इज़राइल के नाटककार, लेखक, पटकथा लेखक और निर्देशक एडना माज़िया (74) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता माइकल ब्लैकमोर (95) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी लेखक डेविड ड्रेक (78) का निधन हुआ।
2024 – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और भारत के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा (एस.एम. कृष्णा , 92) का बेंगलुरु में निधन हुआ।

*10 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री मोरया गोसावी पुण्यतिथि – चिंचवड (पुणे)।
🌟 चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य जयन्ती।
🌟 शहीद वीर श्रीनारायण सिंह बलिदान दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🌟 चौधरी दिग्म्बर सिंह स्मृति दिवस।
🌟 अभिनेता श्री अशोक कुमार स्मृति दिवस।
🌟 विश्व मानवाधिकार दिवस (यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे)।
🌟 इंतिफादा दिवस (फिलीस्तीनियों का आन्दोलन दिवस , कन्फर्म कर लें)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस।
🌟 हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह , कन्फर्म नहीं)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button