डॉ विजेन्द्र सोलंकी आचार्य को मिलेगा ग्लोबल पीस अवॉर्ड
भिवानी, (ब्यूरो): छोटी काशी भिवानी से डॉ विजेन्द्र सोलंकी आचार्य को 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोधी स्टेट में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय मानवाधिकार शिक्षण संस्थान द्वारा मानवाधिकार ग्लोबल पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राहुल राय, चैंपियन ह्यूमन राइट्स एवं निदेशक, भारतीय मानवाधिकार शिक्षण संस्थान, नई दिल्ली करेंगे। डॉ विजेन्द्र सोलंकी आचार्य पहले भी कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं, जिनमें आइकन ऑफ एशिया, राष्ट्रीय पद्म भूषण, ग्लोबल लेखन अवॉर्ड, विश्व रत्न सम्मान, 7 वंडर रेडिएंट टैलेंट बुक ऑफ रिकॉड्र्स, अंतरराष्ट्रीय सम्मानित पुरस्कार, ग्लोबल प्रतिष्ठित पुरस्कार, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय गर्व पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार (लेखक), प्रकृति मानव शांति पुरस्कार, मानवाधिकार पुरस्कार, इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स, भारत गौरव रत्न श्री सम्मान, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रत्न पुरस्कार, प्राइड ऑफ भारत, भारत गौरव सम्मान, भारत गौरव रत्न और निपुण हरियाणा शामिल हैं।वे मानवाधिकार, शरणार्थियों, और विश्व शांति जैसे विषयों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुस्तकें भी लिख चुके हैं।




