हरियाणा

69 वर्षीय मास्टर धर्मपाल शर्मा का कमाल: एथलेटिक्स में जीते तीन स्वर्ण पदक

भिवानी। 69 वर्षीय पूर्व सैनिक और मास्टर धर्मपाल शर्मा ने रविवार को जगाधरी में आयोजित सातवें हरियाणा स्टेट मास्टर्स खेलों में एथलेटिक्स इवेंट में तीन स्वर्ण पदक जीतकर सभी को प्रेरित किया। धर्मपाल शर्मा ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए तीनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी दौड़ केवल पदक जीतने के लिए नहीं बल्कि युवा पीढ़ी को जागरूक करने और खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए भी है। धर्मपाल शर्मा ने कहा कि अगर वे 69 साल की उम्र में मैदान पर पसीना बहा सकते हैं तो युवा क्यों नहीं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को त्याग कर खेलों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। मास्टर धर्मपाल ने कहा कि जब युवा स्वस्थ होंगे, तभी वे स्वयं की और राष्ट्र की तरक्की में योगदान दे पाएंगे।

Related Articles

Back to top button