संत रविदास जयंती पर रोपित किए 649 पौधे
भिवानी,(ब्यूरो): संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर गाँव झुम्पा कलां में एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। ग्रामीणों ने इस विशेष दिन को केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित न रखकर, प्रकृति की सेवा के साथ जोड़ा और गाँव में भव्य पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गाँव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कुल 649 पौधे रोपे गए। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ किए गए । पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा ने कहा कि ये पौधे न केवल भविष्य में फल देंगे, बल्कि गाँव की सुंदरता और शुद्ध हवा में भी वृद्धि करेंगे।इस पौधारोपण कार्यक्रम में गाँव के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नंबरदार रमेश श्योराण और रामसिंह नेहरा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संतों के दिखाए मार्ग पर चलने का सबसे उत्तम तरीका मानवता और प्रकृति की सेवा करना है।




