Blog
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्ररेणा देता है: जाखड़

भिवानी(ब्यूरो): वैश्य इंटरनेशनल विद्यालय में भारतीय भौतिक विज्ञान के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. वी. रमन की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य डॉ. करतार सिंह जाखड़ व समस्त शिक्षक गण की उपस्थिति में सी.वी. रमन की प्रतिमा के समक्ष फूल अर्पित कर किया गया। डॉ. जाखड़ जो स्वयं एक प्रतिष्ठ लेखक व शिक्षाविद् है, ने भारत के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन जिन्हे भौतिकी में नोबेल पुरस्कार व भारत रत्न से सम्मानित किया गया है, उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया व उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रकाश की तरंगधर्य में बदलाव होता है। छात्रों ने भी अपनी भाषण व कविताओं के माध्यम से विज्ञान विषय के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।