हरियाणा

फरीदाबाद फैक्ट्री ब्लास्ट: सेक्टर 24 में केमिकल ड्रम फटने से 42 झुलसे, दिल्ली तक बना ग्रीन कॉरिडोर; 50 मीटर तक उठा आग का गुबार

फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर 24 में मेटल शीट कटिंग करने वाली फैक्ट्री में लगी आग में बुरी तरह से झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात 8 लोगों को दिल्ली पुलिस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्स और सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया है । जबकि बाकि का फरीदाबाद में निजी और सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सोमवार की शाम के करीब साढ़े 4 बजे कंपनी में सीएनसी मशीन से निकली चिंगारी से ड्रम में बंद रखे कैमिल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते एक के बाद एक केमिकल का ड्रम ब्लास्ट होने लगा और आग ने भयकंर रूप धारण कर लिए। इस केमिकल को मेटल शीट काटते समय प्रयोग में लाया जाता था।

इस हादसे में अभी तक 42 लोगों को घायल होने की खबर है। जिनमें 3 पुलिस कर्मचारी, 2 फायर बिग्रेड कर्मचारी और कंपनी में काम करने वाले वर्करों के साथ वहां से गुजरने वाले लोग शामिल है। जो आग लगने के बाद फैक्ट्री के बाहर खड़े होकर तमाशा देख रहे थे।

50 मीटर तक आग का गुबार

इस हादसे का एक वीडियों भी सामने आया है। जिसमें फैक्ट्री के बाहर रखे केमिकल के ड्रमों में एक साथ ब्लास्ट हो रहा है। जिस समय फैक्ट्री में आग लग रही थी भारी संख्या में आस-पास मजदूर और गुजरने वाले लोग आस-पास खड़े हुए थे। लेकिन जैसे ही ब्लास्ट हुआ सभी वहां से अपनी जान बचाने के लिए भागना शुरू हो गए। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि आग का गुबार करीब 50 मीटर तक उठता दिखाई दिया।

दर्जन भर गाड़ियां और बाइक चपेट में

इस हादसे में दर्जनभर गाड़ी और बाइकों के आग के चपेट में आने की सूचना है। ये सभी फैक्ट्री के बाहर खड़ी हुई थी। आग लगने से गाड़ी और बाइक पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इस दौरान ब्लास्ट के कारण लगी आग ने फैक्ट्री के आस-पास खड़े दूसरे वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

ड्रम में ब्लास्ट होने से जले पुलिस और फायर कर्मचारी

इस हादसे में 3 पुलिस कर्मचारी और 2 फायर बिग्रेड के कर्मचारी भी बुरी तरह से झुलस गये। बताया जा रहा है कि मामले की सूचना पर पहुंचे फोर्स के लोग बचाव का काम कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान एक ड्रम में ब्लास्ट हुआ और उनके वो उसकी चपेट में आ गए। जिनको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

भगदड़ मची, आसपास का इलाका खाली कराया

फैक्ट्री के अंदर और बार रखे केमिकल के ड्रम में लगातार हो रहे ब्लास्ट से वहां पर भगदड़ मच गयी। राह चलते लोगों के अलावा सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली करा लिया।

घायल होने वाले लोगों की सूची

जानकारी के मुताबिक अभी तक 42 लोगों के जलने की सूचना मिली है। इनमें रविंद्र पुत्र देश राज, मनोज पुत्र नंदलाल, राकेश पुत्र तेज बहादुर, सुमित पुत्र गिरीराज, विपिन पुत्र नेत्रपाल, अनीश पुत्र रामजी चौधरी, विजय पुत्र मक्खन लाल, लुकमान पुत्र हुसैन, जगराम पुत्र भद्री के अलावा मुन्ना और अभिषेक शामिल है। इनके अलावा एसपीओ अभिषेक, कांस्टेबल अजनेश सहित पांच पुलिस कर्मी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। इनके अलावा दूसरे लोग भी झुलसे है।

प्रशासन कर रहा है मामले की जांच

एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया कि फायर बिग्रड की 10 से ज्यादा गाड़ियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फैक्ट्री के आस-पास के इलाके को खाली कराया गया है। जिस फैक्ट्री में आग लगी वह अभिषेक नामक शख्स की है। प्रशासन अपना काम पूरी जिम्मेदारी से कर रहा है। घायलों को इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा पुरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आयेगा उसकी के मुताबिक कार्रवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button