हरियाणा
हे राम! खेलते-खेलते गर्म दाल के पतीले में गिरी 4 साल की मासूम, 40 प्रतिशत तक झुलसी; हालत नाजुक

पानीपत : कच्चा कैंप क्षेत्र स्थित जनक गार्डन के पास 4 साल की बच्ची समैय्या गर्म दाल से भरे पतीले में गिर गई। बच्ची के पिता इमरान ढाबा संचालक हैं। तीन दिन पहले वह अपने पिता इमरान के साथ ढाबे पर ही मौजूद थी। दोपहर के समय वह पिता के पास बैठकर चावल खा रही थी। पास ही जमीन पर उबलती हुई गर्म दाल से भरा एक बड़ा पतीला रखा हुआ था।
खेलते-खेलते सुमैय्या खोलती हुई दाल के पतीले में जा गिरी। हादसे के समय परिजनों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह काफी गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। बच्ची का शरीर लगभग 40 प्रतिशत तक झुलस गया है।




