हरियाणा

भाजपा खेल प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

भिवानी, (ब्यूरो): भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ की बैठक जिला कार्यालय भिवानी में आज जिला संयोजक रणबीर कोच की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश धनखड़ का विशेष सानिध्य रहा। राजेश धनखड़ ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा इसके तहत भाजपा खेल प्रकोष्ठ है खेल प्रतियोगिता तथा स्वक्षता अभियान के अलावा कई कार्यक्रम करेगा। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ पूर्व संयोजक विजेंद्र हेतमपुर, बड़सी मंडल संयोजक अक्षय अलकपुरा रामोतार कारक मंडल संयोजक जिला सहसंयोजक विकास पाराशर, इमरान , महेंद्र ईशरवाल मंडल संयोजक, तोशाम मंडल संयोजक राजेश खरकड़ी, ज्ञानेंद्र छोक्कर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button