हरियाणा

Rewari News: रेवाड़ी में किसान ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान; 2 दिन बाद हुई शिनाख्त, जांच में जुटी GRP पुलिस

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कोसली निवासी 45 वर्षीय राकेश ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक राकेश पेशे से किसान था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जांच अधिकारी सत्यपाल ने बताया कि घटना की सूचना 1 मार्च को कोसली रेलवे स्टेशन के पास से राजकीय रेलवे पुलिस, रेवाड़ी को मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दो दिन बाद मंगलवार को परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जीआरपी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं, ताकि इस दुखद कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button