एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

टोहाना में 3 वर्ष की मासूम से गैंगरेप, PGI रोहतक में 9वें दिन बच्ची ने तोड़ा दम

टोहाना: हरियाणा में अन्य अपराधों के साथ साथ महिला अपराध भी काफी बढ़ गया है, जिसे सरकार लाख प्रयासों के बाद भी कम नहीं कर पाई है। ताजा मामला टोहाना ग्रामीण इलाके का है, जहां दरिंदगी की शिकार 3 वर्षीय मासूम बच्ची जिंदगी की जंग हार गई। मासूम पीजीआई रोहतक में 8 दिन जीवन और मौत के बीच झूलती रही और 9वें दिन हिम्मत हार गई।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार बच्ची को उसके पिता के ही जानकार रात को घर से उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 302 भी जोड़ दी है। वहीं रोहतक पीजीआई में बच्ची का पोस्टमार्टम एक बोर्ड द्वारा करवाया जा रहा है।  यह शर्मनाक घटना 29 जून की रात की है। तब से बच्ची पीजीआई रोहतक में भर्ती थी। मासूम बच्ची के माता-पिता ने बताया था कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे डेढ़ 2 माह पहले टोहाना के पास स्थित एक गांव में खेत मजदूरी करने के लिए आए थे।

Related Articles

Back to top button