हरियाणा

नहाते समय नहर में डूबे 2 छात्र, देर तक तैरने के लिए लगाई थी शर्त

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय आठवीं कक्षा के दो बच्चे डूब गए। बच्चों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि आजकल बच्चों के पेपर चल रहे हैं। बच्चे पेपर देने के बाद नहाने के लिए पश्चिमी यमुना नहर में आए और शर्त लगाकर पश्चिमी यमुना नहर में कूद गए। जिसमें दो बच्चे पानी के बहाव में बह गए, बाकी बच्चों ने काफी शोर मचाया, लेकिन वह दूर तक बह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों को बुलाया गया, जिसने पश्चिमी यमुना नहर में बच्चों की तलाश की, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका। यमुनानगर शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार और सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौके पर पहुंचकर गोताखोरों से तलाश करवा रहे हैं लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं लगा।

Related Articles

Back to top button