बलजीत कौर ‘तन्हा’ को 19वां राजेश चेतन काव्य पुरस्कार
कवि सम्मेलन में बही राष्ट्रभक्ति की धारा, विकृत होते मानवीय रिश्तों पर कटाक्ष

भिवानी,(ब्यूरो): जानी-मानी हास्य कवि, जीवन पर यथार्थवादी टिप्पणीकार और अभिनेत्री बलजीत कौर ‘तन्हा’ को 19 वां प्रतिष्ठित राजेश चेतन काव्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। उच्च स्तरीय समिति ने अनेक प्रतिभाशाली कवियों, साहित्यकारों में से बलजीत कौर का चयन किया। कीर्ति नगर स्थित सांस्कृतिक सदन में आज एक भव्य कार्यक्रम में
यह पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वीर रस की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों, दर्शकों के रोम- रोम को चेतन, उद्वेलित कर दिया। बदलती जीवन शैली व मूल्य, मानवीय रिश्तों के विकृत होते स्वरूप, संवेदनाओं पर हावी होती व्यावहारिकता भी कविजनों की रचनाओं में झलकी। कार्यक्रम की अध्यक्ष नीता चावला व महासचिव रणविजय सिंह ने बताया कि राजेश चेतन काव्य पुरस्कार में 21 हजार रुपए, शॉल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कवि सम्मेलन में डॉक्टर कीर्ति काले,ने अपने गीत को कुछ इस अंदाज में कहा – हमारी धड़कनों में देश का जयगान रहता है,
नज़र में तीन रंगों का सदा सम्मान रहता है.
कनाडा, चीन, अमरीका, मोरीशस जर्मनी फिजी,
कहीं भी तन रहे पर मन में हिदुस्तान रहता है। डॉक्टर अर्जुन सिसोदिया ने चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की कविता सुनाकर जोश भरा.उनकी एक कविता के बोल कुछ यूँ थे छः अमरीका भूख मिटा ले इतना हम खुद उपजाते हैं, धौन्स सहे क्यों अमरीका की उसका दिया नहीं खाते हैं, जिसने सब कुछ हमें दिया है भारत अपना भाग्यविधाता
शस्य श्यामला, अन्नपूर्णा धरती अपनी भारत माता,
स्वाभिमान से जीना सीखो खुद्दारी का गढ़ो सलीका
जिसदिन हिंदुस्तान जिओगे कदमों में होगा अमरीका।
भिवानी के कवि डॉक्टर रमाकांत शर्मा व राजेश चेतन ने भी अपनी कविता से खूब वाहवाही लूटी. जाने माने कवि व मिमिक्री सम्राट दीपक सैनी ने कई राजनेताओं कि नकल निकालकर उपस्थित लोगों को खूब हँसाया. इस अवसर पर जानी-मानी हास्य कवि, जीवन पर यथार्थवादी टिप्पणीकार और अभिनेत्री बलजीत कौर ‘तन्हा’ को 19 वां प्रतिष्ठित राजेश चेतन काव्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। सम्मान पत्र का वाचन डॉक्टर इंदु शर्मा ने किया.समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने अपने सम्बोधन में सांस्कृतिक मंच की भूरि भूरि प्रशंसा की. मंच संचालन अनितानाथ ने अपने नए अंदाज में काव्यात्मक ढंग से किया.उपस्थित रहे मंच के संरक्षक डॉक्टर डी वी ढिल्लों, गुआर गम के सहायक उपाध्यक्ष दिनेश कश्यप व कदम हॉस्पिटल के निदेशक मिक्की संघई ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।आयोजन में मंच के सदस्यों के अतिरिक्त डॉक्टर करण पूनिया, डॉक्टर संजय अत्रि,बलदेव शर्मा,विनोद सीवाड़ा, दीपक लछीरामका सजन अग्रवाल एडवोकेट, शशि परमार, विनोद गोठड़ा, भाजपा महासचिव रमेश पचेरवाल, संजय कक्कड़, संदीप वधवा, कवयित्री डॉक्टर अलका शर्मा, डॉक्टर ए वी शर्मा, प्राचार्य रविन्द्र वैद्य, कमानडेंट धर्मवीर श्योरान व नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे